प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक 'महाकुंभ 2025' का आयोजन होने जा रहा है. इसे लेकर प्रयागराज में तैयारियां अपने अंतिम दौर में हैं. धर्म और आस्था की संगम नगरी में महाकुंभ 2025 का आगाज होने में कुछ ही दिन बचे हैं. ऐसे में मेले की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया गया है. मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार शासन और प्रशासन स्तर पर निगरानी की जा रही है. महाकुंभ में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था का भी खासा ध्यान रखा गया है. महिलाओं के लिए अलग से थाने भी बनाए गए हैं. यहां तक की महिला पुलिस बल की टुकड़ी भी मेले में तैनात की गई है, जो कि महिलाओं की मदद करेगी.

जानकारी के अनुसार महिलाओं के लिए तीन महिला पुलिस थाने बनाए गए हैं. इसके साथ ही 10 पिंक बूथ और महिला पुलिस बल की एक बड़ी टुकड़ी तैनात की गई है. महिला कांस्टेबल स्वेतलाना मौर्य के अनुसार पूरे पुलिस बल को इस तरह से प्रशिक्षित किया जा रहा है कि महाकुंभ के शुरू होने पर वे अच्छे से ड्यूटी कर सकें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पुरूष पुलिस कर्मियों को दी जा रही है ट्रेनिंग
महाकुंभ में करोड़ों की संख्या में आने वाली महिला श्रद्धालुओं की मदद के लिए हर जगह महिला पुलिस तैनात करना संभव नहीं है. ऐसे में पुरूष पुलिस कर्मियों को भी महिलाओं के प्रति संवेदनशील व्यवहार करने और मदद करने को प्रशिक्षित किया जा रहा है.
बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध
महाकुंभ में बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. ऐसे में उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं. मेला क्षेत्र में स्थित अस्पतालों में तीन शिफ्ट में 48 महिला चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगी. इसके अलावा मेला क्षेत्र में 24 घंटे गायनेकोलॉजिस्ट भी तैनात रहेंगी.

सेंट्रल अस्पताल में लेबर रूम की स्थापना की जा रही है. एडिशनल डायरेक्टर स्वास्थ्य प्रयागराज डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि महाकुंभ मेला क्षेत्र के अस्पतालों में महिलाओं और बच्चों के अलग-अलग वार्ड बनाए जाएंगे. इसके लिए 6 गायनेकोलॉजिस्ट और 6 पीडियाट्रिक को शिफ्टवार तैनात किया जाएगा. यह सभी 24 घंटे अपनी सेवाएं देंगे. उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में 100 बेड का एक अस्थायी सेंट्रल अस्पताल बनाया जाएगा. इसमें 30 बेड महिलाओं और 10 बेड बच्चों के लिए रिजर्व रहेंगे.
गौरतलब है कि सीएम योगी की प्रेरणा से इस बार महाकुंभ को दिव्य-भव्य के साथ स्वस्थ और सुरक्षित महाकुंभ बनाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी जा रही है. महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. (भाषा इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं