जालंधर शहर में आज योग के प्रति भारी उत्साह देखा गया. सी.एम. दी योगशाला प्रोग्राम में 21,000 से अधिक योग प्रेमियों ने भाग लिया, जो योग से संबंधित एक ही कार्यक्रम में लोगों की उपस्थिति का नया रिकॉर्ड है. प्रोग्राम में 17,000 योग मैट की व्यवस्था की गई थी, लेकिन लोगों की भारी प्रतिक्रिया के कारण जनभागीदारी का आंकड़ा सभी की उम्मीदों से अधिक रहा. स्वस्थ और रंगला पंजाब के निर्माण के लिए स्वास्थ्य मंत्री डा.बलबीर सिंह ने गुरुवार को लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का आह्वान किया.
पी.ए.पी. ग्राउंड में राज्य स्तरीय 'सी.एम.दी योगशाला' प्रोग्राम के दौरान उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में सभी वर्गों के लोगों को उत्साहपूर्वक भाग लेते देखना बहुत खुशी की बात है. उन्होंने कहा कि 'सी.एम.दी योगशाला' एक स्वस्थ और अधिक ऊर्जावान पंजाब के निर्माण की दिशा में एक कदम है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डा.बलबीर सिंह ने गर्व व्यक्त किया कि इस नेक कार्य में हजारों पंजाबी राज्य सरकार के साथ जुड़े है. उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब राज्य एक स्वस्थ और रंगला पंजाब के तौर पर अपना पुराना गौरव पुनःप्राप्त करेगा. डा. बलबीर सिंह जिनके साथ डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर मौजूद थे ने कहा कि उन्हें 'सी.एम.दी योगशाला' के माध्यम से हजारों लोगों को सरकार के साथ जुड़ते हुए देखकर बहुत खुशी हो रही है. उन्होंने कहा कि यह पहल दो साल पहले मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जी के नेतृत्व में जालंधर से शुरू की गई थी और वर्तमान में पूरे राज्य में रोजाना लगभग 3,200 योग कक्षाएं आयोजित की जा रही है, जिनके माध्यम से लगभग एक लाख लोग लाभ उठा रहे है. स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि योग सिखाने के लिए प्रशिक्षित योग प्रशिक्षक नियुक्त किए गए है.
ये भी पढ़ें- किडनी को रखना है हेल्दी और फिट तो आज से ही करने लगें सर्पासन, जानिए अन्य फायदे और करने का तरीका
उन्होंने सभी से अपील की कि वे पंजाब को सेहतमंद राज्य बनाने के लिए स्वस्थ और फिट रहने के लिए योग को अपने जीवन में शामिल करें. योग को शारीरिक और मानसिक तंदुरुस्ती के लिए वरदान बताते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि योगशालाएं पंजाबियों को स्वस्थ जीवन जीने में मदद कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने जोर देकर कहा कि अच्छा स्वास्थ्य बनाए रखना और तनाव मुक्त रहना समय की जरूरत है, विशेषकर जब लोग अपने दैनिक जीवन में कई चुनौतियों का सामना करते है. डा.बलबीर सिंह ने कहा कि तनाव का बढ़ता स्तर बहुत चिंता का विषय है और इस समस्या से निपटने में योग महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सी.एम. अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में योगशाला अभियान की शुरुआत की थी, जब वे दिल्ली के मुख्यमंत्री थे. उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम ने राष्ट्रीय राजधानी में काफी लोकप्रियता हासिल की, जिससे आबादी के बड़े हिस्से को लाभ मिला. इसकी सफलता से प्रेरित होकर भगवंत मान जी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य के लोगों के लिए इसी तरह के लाभ सुनिश्चित करने के लिए इस योजना को लागू किया.
ये भी पढ़ें- International Yoga Day 2025: तनऔर मन को स्वस्थ रखता है योग, जानिए इस दिन का महत्व और इस साल की थीम
डा.बलबीर सिंह ने आशा व्यक्त की कि भारत की प्राचीन और गौरवशाली परंपराओं के अनुसार ये योगशालाएं पंजाबियों को शारीरिक और मानसिक तौर पर स्वस्थ बनाने में सहायक सिद्ध होंगी. स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शरीर और मन को स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग बहुत जरूरी है. उन्होंने प्रत्येक व्यक्ति से स्वस्थ रहने के लिए योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की.डा.बलबीर सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर और नियमित तौर पर योग का अभ्यास कर मानसिक और शारीरिक संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है.
प्रोग्राम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने घोषणा की कि सी.एम. दी योगशाला प्रोगाम का जल्द ही ग्रामीण क्षेत्रों में विस्तार किया जा रहा है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह पहल राज्य के नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशे के विरूद्ध' में भी कारगर साबित हुई है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि योग के माध्यम से नशे की दलदल में फंसे लोगों को इस अभिशाप से छुटकारा पाने के लिए मानसिक रूप से मजबूत बनाया जा रहा है. इससे पहले जालंधर के मेयर विनीत धीर ने गणमान्यों का स्वागत किया जबकि प्रसिद्ध उद्योगपति और 'आप' नेता नितिन कोहली ने आभार व्यक्त किया.
इस अवसर पर मेयर जालंधर विनीत धीर, आप नेता नितिन कोहली और प्रिंसिपल प्रेम कुमार, स्वास्थ्य सचिव कुमार राहुल, चांसलर श्री गुरु रविदास आयुर्वेद विश्वविद्यालय होशियारपुर डा. संजीव सूद, डायरैक्टर राजिंदर सिंह रिहाल, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सशस्त्र पुलिस जालंधर एम.एफ.फारूकी, ए.डी.जी.पी. नरेश अरोड़ा, डी.आइ.जी.नवीन सिंगला आदि भी मौजूद रहे.
Watch Video: कैंसर क्यों होता है? कैसे ठीक होगा? कितने समय में पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं