- अलीगढ़ घटना पर कुमार विश्वास ने जताई नाराजगी
- ट्विटर पर जाहिर किया गुस्सा
- लिखा- सजा न दिलवा पाए तो हम पर शर्म है
अलीगढ़ (Aligarh) में मासूम के साथ हुई हैवानियत से पूरा देश सकते में हैं. इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद देश के कई हिस्सों में मासूम को न्याय दिलाने और आरोपियों को सजा की मांग की जा रही है. इसी कड़ी में कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने भी अपनी आवाज बुलंद की है. कुमार विश्वास (Kumar Vishwas) ने ट्विटर हैंडल के जरिए इस घटना पर आक्रोश जताते हुए लिखा है कि कल्पना से परे है कि हैवानियत इतनी ज़्यादा क्रूर कब हो गई कि ढाई साल की मासूमियत को इस सब से गुज़ार दे. कुमार (Kumar Vishwas) ने लिखा कि सजा की कोई भी सीमा मनुष्यता के इस लहू का घाव नहीं भर सकती, लेकिन यदि हम अतिशीघ्र अपराधियों को अनुकूल दंड नहीं दिलवा पाते हैं, तो शर्म है हमारे होने पर.
बिहार के 7 जिलों में नहीं शुरू हुई गेंहू की सरकारी खरीद, किसानों को लूट रहे बिचौलिए
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस

गोवा एयरपोर्ट के पास फाइटर प्लेन के ईंधन की टंकी गिरी, विमानों की आवाजाही कुछ देर के लिए रोकी गई
अलीगढ़ में मासूम की हत्या के मामले (Aligarh Minor Murder Case) में एक और सच सामने आया है. जानकारी मिली है कि इस कांड के एक आरोपी ने पांच साल पहले अपनी बेटी के साथ रेप किया था और उसकी पत्नी ने उसकी जमानत को लेकर छुड़वाया था. पुलिस ने यह जानकारी एनडीटीवी को बताई है. इस शख्स ने जाहिद नाम के एक दूसरे आरोपी के साथ मिलकर बीती 30 मई को ढाई साल की मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी थी. मामला सिर्फ इतना था कि इन दोनों का मासूम के दादा के साथ कर्ज के बकाए को लेकर झगड़ा चल रहा था. रविवार को इलाके के लोगों ने कुछ कुत्तों को किसी मानव शरीर को घसीटते देखा तो उन्हें आशंका हुई और पुलिस को जानकारी दी गई. जांच में पता चला कि यह उसी मासूम का शव था जो 30 मई से गायब हुई थी. घटना सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर दौड़ गई और सोशल मीडिया में इस मामले की जोर शोर से चर्चा होने लगी. हर कोई आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहा है.
हिरासत शिविर से बाहर आये सेना के पूर्व अधिकारी मोहम्मद सनाउल्लाह, शुक्रवार को मिली थी जमानत
दोनों आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत मामला दर्ज कर मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में स्थानांतरित करवाने का फैसला लिया है. सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णय योगी आदित्यनाथ की सरकार द्वारा लिया गया है. एक आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने कहा, "हम इसे राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के मामले के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं, हम इसे एक फास्ट ट्रैक कोर्ट में लाने की कोशिश करेंगे. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म या एसिड हमले का जिक्र नहीं है. इस मामले में पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं