विज्ञापन

कुमार विश्वास के घर की दिवाली डेकोरेशन ने जीता दिल, बेटी ने शेयर की अंदर की झलकियां

कवि कुमार विश्वास के आलीशान घर की डेकोरेशन की तस्वीरें सामने आई हैं. कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने अपने घर की तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में घर का हर कोना बेहद सलीके और क्लासिक अंदाज में सजा नजर आ रहा है.

कुमार विश्वास के घर की दिवाली डेकोरेशन ने जीता दिल, बेटी ने शेयर की अंदर की झलकियां
दिवाली पर कुमार विश्वास के घर की डेकोरेशन
Insta:- @agratasharmma

दिवाली पर हर कोई चाहता है कि उसका घर खूबसूरत, रोशनी से जगमगाता हुआ लगे. अगर आप भी इस बार अपने घर को खास अंदाज में सजाना चाहते हैं, तो कवि कुमार विश्वास के आलीशान घर की डेकोरेशन से आप कुछ नया कर सकते हैं. कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा ने अपने घर की तस्वीरें शेयर की है. तस्वीरों में घर का हर कोना बेहद सलीके और क्लासिक अंदाज में सजा नजर आ रहा है. फूलों की सजावट, फेयरी लाइट्स, मोमबत्तियां, विंटेज लालटेन और सॉफ्ट इंटीरियर का खूबसूरत मेल घर को रॉयल लुक दे रहा है.

फूलों का आर्च

छत या बालकनी के किसी कोने में गुलाब, कार्नेशन और अन्य रंग-बिरंगे फूलों से फ्लोरल आर्च बनाया गया है. इसके साथ फेयरी लाइट्स लगाए गए हैं. रात में ये कोना न केवल खूबसूरत दिखेगा, बल्कि फैमिली फोटो और सेल्फी के लिए भी शानदार बैकड्रॉप बन जाएगा.

कांच के दरवाजों पर वार्म लाइटिंग

अगर घर में कांच की खिड़कियां या स्लाइडिंग डोर हैं, तो उनके आसपास स्ट्रिंग लाइट्स लगाएं. लाइट्स का रिफ्लेक्शन कमरे को बड़ा, चमकदार और एलिगेंट लुक देता है. वार्म येलो लाइट्स त्योहार के माहौल को और भी खास बनाती हैं.

विंटेज लालटेन और मोमबत्तियां

घर के खाली कोनों में विंटेज स्टाइल लालटेन, कैंडल स्टैंड और खुशबू वाली मोमबत्तियां रखें. इनके आसपास फूलों की पंखुड़ियां बिखेरकर सजावट को और अच्छा बनाया जा सकता है.

सिटिंग अरेंजमेंट

दिवाली डेकोरेशन में न केवल सजावट, बल्कि घर के सदस्यों के आराम का भी पूरा ध्यान रखा गया है. न्यूट्रल और सोबर शेड्स के सोफे व कुशन के साथ हल्के रंगों का बैलेंस बनाया गया है, जहां पेट्स भी सुरक्षित और आराम से घूम सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- पुराने पीतल को कैसे साफ करें? काला पीतल कैसे साफ करें 

यह भी पढ़ें:- सोने की अंगूठी साफ करने का तरीका? सोना काला हो जाए तो कैसे साफ करें

यह भी पढ़ें:- नारियल के छिलके से बनाएं नेचुरल डाई, घर पर हेयर डाई बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kumar Vishwas, Decoration
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com