विज्ञापन
This Article is From May 04, 2025

नीट (यूजी) परीक्षा से पहले कोटा में एक छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है. छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा का तनाव नहीं झेल पाई, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.

(प्रतीकात्मक तस्वीर)
कोटा:

देशभर में जहां रविवार को नीट-यूजी 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है. वहीं, दूसरी ओर नीट-जेईई की तैयारी कराने के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के कोटा में एक छात्रा ने खुदकुशी कर ली. कोटा के पार्श्वनाथ विहार में यह दिल दहलाने की घटना हुई है. स्थानीय पुलिस ने घटना स्थल से छात्रा के शव को कस्टडी में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है.

फिलहाल, छात्रा ने सुसाइड क्यों किया, पुलिस इसकी जांच कर रही है. छात्रा के कमरे से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है. दूसरी ओर मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि छात्रा परीक्षा का तनाव नहीं झेल पाई, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया.

देशभर में रविवार को नीट(यूजी) 2025 की परीक्षा आयोजित की जा रही है. जिसमें 22 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी हिस्सा ले रहे हैं. कहा जा रहा है कि कोटा की रहने वाली यह छात्रा भी नीट यूजी की तैयारी कर रही थी और रविवार को उसे भी परीक्षा देनी थी.

पुलिस के अनुसार, जिस वक्त यह घटना हुई, घर में माता-पिता बाजार गए थे. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 3 मई को रात करीब 9 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि पार्श्वनाथ विहार में एक छात्रा ने फांसी लगा ली है. मौके पर पुलिस पहुंची और कमरे से छात्रा के शव को कस्टडी में लेकर उसे स्थानीय अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने जांच के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है.

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, घटना स्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है. हालांकि, छात्रा परिवार के साथ यहां पर कुछ वर्षों से यहां पर रह रही थी. प्रारंभिक जांच के दौरान जानकारी मिली है कि छात्रा यहां पर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. बता दें कि नीट-यूजी 2025 की परीक्षा रविवार को देश भर में आयोजित की जा रही है. जिसमें 22.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. मेडिकल प्रवेश परीक्षा देशभर के 500 से अधिक शहरों में 5,453 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Kota Suicide, NEET Student Suicide, Kota Student Suicide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com