विज्ञापन
This Article is From Oct 03, 2019

कोलकाता में सॉल्टलेक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां

सॉल्ट लेक में स्थित बैसाखी हाउसिंग ऐस्टेट के पीछे बने मॉल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम नौ गाड़ियां भेजी गई.

कोलकाता में सॉल्टलेक के शॉपिंग मॉल में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
कोलकाता में एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई
कोलकाता:

कोलकाता के सॉल्ट लेक इलाके में स्थित एक शॉपिंग मॉल में आग लग गई.दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मॉल को खाली करवा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. सॉल्ट लेक में स्थित बैसाखी हाउसिंग ऐस्टेट के पीछे बने मॉल में लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की कम से कम नौ गाड़ियां भेजी गई. अधिकारी ने बताया, ‘‘आग मॉल के भूतल में लगी है. हम वहां पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. पूरे मॉल को खाली करवा लिया गया है.' आपदा प्रबंधन दल भी मौके पर पहुंच गए हैं.  

 दुर्गा पूजा की खरीदारी के बीच लगी इस आग के बाद मॉल में भगदड़ मच गई. जिस वक्त आग लगी मॉल में सैकड़ों लोग थे. जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया. 

Video: सूरत में कपड़ा मिल में लगी भाषण आग, लाखों का माल हुआ खाक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kolkata, Fire Breaks Out At Baishakhi Mall, Baishakhi Mall In Kolkata
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com