विज्ञापन

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार नीम के पेड़ से टकराई, कान छेदन समारोह से लौट रहे 8 लोगों की मौत

हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवा दी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, कार नीम के पेड़ से टकराई, कान छेदन समारोह से लौट रहे 8 लोगों की मौत

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने आठ परिवारों की खुशियां पल भर में मातम में बदल दीं. कान छेदन समारोह में शामिल होकर लौट रहे 10 लोगों से भरी एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से जा टकराई. हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान जान गंवा दी. दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज जारी है.

कब हुआ हादसा?

पुलिस के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम करीब 4:05 बजे जम्बूनाथपुरम थाना क्षेत्र के तहत कोथुरपट्टी फोर रोड के पास हुआ. कार में सवार सभी लोग थंजावुर जिले के तिरुकट्टुपल्ली इलाके की ओर लौट रहे थे. वे इससे पहले नमक्कल जिले के एरुमापट्टी में आयोजित एक कान छेदन समारोह में शामिल होने गए थे.

हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तुरंत मुसिरी सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि तीन अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान महाराजापुरम निवासी मणिक्कम, मुरुगन, राजेश, शक्तिवेल (42) और सुब्रमणि के रूप में हुई है. इसके अलावा थंजावुर जिले के सथानूर निवासी संगिली तथा विल्लुपुरम जिले के पवाडई (50) और सीतारामन की भी इस हादसे में जान चली गई.

वहीं सथानूर के ही रामलिंगम और रामर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों का मुसिरी सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रखे हुए हैं.

पुलिस जांच में जुटी है

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार सीधे सड़क किनारे खड़े नीम के पेड़ से टकराई, जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ.

उधर, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने हादसे पर गहरा दुख और अफसोस जताया है. उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिया कि अस्पताल में भर्ती दोनों घायलों को बेहतर और विशेष चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आया हथियारों का जखीरा! तरणतारण में खेत से मिली 4 पिस्तौल, हेरोइन भी बरामद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tamilnadu, Accident, Eight Killed, Car Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com