विज्ञापन

राहुल गांधी के कहने पर लगाए हिमंत सरमा पर झूठे आरोप, इनाम में मिली राज्यसभा सीट... रिजिजू का पवन खेड़ा पर तंज

किरन रिजिजू और कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली. रिजिजू ने खेड़ा पर असम चुनाव के दौरान हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ झूठे आरोप लगाने का आरोप लगाया.

राहुल गांधी के कहने पर लगाए हिमंत सरमा पर झूठे आरोप, इनाम में मिली राज्यसभा सीट... रिजिजू का पवन खेड़ा पर तंज

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा के बीच सोशल मीडिया पर तीखी बयानबाजी देखने को मिली. रिजिजू ने आरोप लगाया कि असम विधानसभा चुनाव के दौरान पवन खेड़ा ने मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनीकी भुइयां सरमा पर राहुल गांधी के कहने पर झूठे आरोप लगाए थे. उन्होंने दावा किया कि बाद में पवन खेड़ा को इसके 'इनाम' के तौर पर राज्यसभा भेजा गया. खेड़ा ने भी रिजिजू के इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बस इतना कहा कि किरेन रिजिजू जल्द ठीक हो जाइए.

किरेन रिजिजू ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, 'कांग्रेस के 2 सीनियर नेताओं ने मुझे बताया कि राहुल गांधी ने पवन खेड़ा से असम चुनाव के आखिरी समय में हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिनीकी जी पर झूठे आरोप लगाने के लिए कहा था. जब यह झूठ उल्टा पड़ गया, तो खेड़ा को इनाम के तौर पर राज्यसभा की सीट दे दी गई, जिसके वे हकदार नहीं हैं.

पवन खेड़ा ने क्या कहा था?

यह आरोप-प्रत्यारोप का दौर पवन खेड़ा के एक ट्वीट के बाद शुरू हुआ. खेड़ा ने एक्स पर एक एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राहुल गांधी ने बीजेपी का बुरा हाल कर रखा है. एक तरफ किरेन रिजिजू आह्वान किए बिना अर्धनग्न तैराकी के लिए भी नहीं जा सकते. दूसरी ओर गिरिराज सिंह खुद को 74 साल का 'नए बच्चे का जन्म' कहने तक सीमित कर दिया गया है.

इसके जवाब में किरेन रिजिजू ने लिखा, 'पवन खेड़ा, अगर आप आधे-अधूरे कपड़ों में स्विमिंग करने की बात करेंगे, तो मैं CM हिमंत बिस्वा सरमा जी से आपके अनुशासनहीन व्यवहार की शिकायत करूंगा. क्या आप पूरे सूट और कोट पहनकर स्विमिंग करते हैं? आप पहली बार के सांसद हैं, जिन्हें आपकी पार्टी ने राज्यसभा के लिए नॉमिनेट किया है और मैंने अब तक 8 चुनाव लड़े हैं. इसका मतलब यह नहीं है कि आपको अभद्र टिप्पणी करने का अधिकार मिल गया है. मैं अपने लोगों और फॉलोअर्स को प्रेरित करने के लिए अपने गांव वालों के साथ स्विमिंग करता हूं. जब मैं अपने लोगों के बीच होता हूं, तो मेरे मन में राहुल जी का कोई ख्याल नहीं होता. लेकिन कांग्रेसी यह कहने लगे कि मैं राहुल जी की तरह स्विमिंग नहीं कर सकता. इसलिए, मैंने जवाब दिया क्योंकि मैं ऐसी गतिविधियों के लिए कोई ट्रेनिंग नहीं लेता. मैं हमारी विशाल नदियों में एक नैचुरल खिलाड़ी हूं. हर समय बिना वजह बदतमीजी न करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pawan Kheda, Kiren Rijiju, Pawan Kheda News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com