विज्ञापन

king cobra rescue: पोस्ट ऑफिस में घुसा 12 फुट लंबा किंग कोबरा, वीडियो में देखें इस खतरनाक रेस्क्यू का नजारा

king cobra rescue: स्थानीय लोगों का कहना है कि हड़ागढ़ क्षेत्र के पास घना जंगल होने के कारण यहां अक्सर सांपों की आवाजाही बनी रहती है. बरसात या मौसम बदलने के दौरान ऐसे बड़े सांप गांव और आसपास के इलाकों में दिखाई दे जाते हैं.

king cobra rescue: पोस्ट ऑफिस में घुसा 12 फुट लंबा किंग कोबरा, वीडियो में देखें इस खतरनाक रेस्क्यू का नजारा

king cobra rescue in Odisha: ओडिशा के क्योंझर जिले में गुरुवार को उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक पोस्ट ऑफिस के अंदर करीब 12 फुट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया. यह घटना आनंदपुर सबडिवीजन के हड़ागढ़ स्थित सब पोस्ट ऑफिस की है, जहां इस बड़े और जहरीले सांप को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सबसे पहले कुछ स्थानीय लोगों ने पोस्ट ऑफिस के भीतर किंग कोबरा को देखा. देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. इसी दौरान कुछ युवाओं ने सांप पर पत्थर फेंकने की भी कोशिश की, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई. हालांकि, कई लोगों ने उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश भी की.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
King Cobra Rescue, King Cobra Rescue Video, King Cobra Rescue Video Viral, Odisha News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com