विज्ञापन

मर गया-मर गया... महरौली में गुब्बारे बेचने वाली बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले आरोपी के हाफ एनकाउंटर की कहानी

दिल्‍ली के महरौली में एक कैब ड्राइवर ने हैवानियत की हद पार कर दी. कैब ड्राइवर ने सड़क पर सो रही एक 10 साल की बच्‍ची को अगवा कर उसके साथ दुष्‍कर्म किया फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. कैब ड्राइवर ने जब पुलिस की हिरासत से भागने की कोशिश की, तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी.

मर गया-मर गया... महरौली में गुब्बारे बेचने वाली बच्ची का रेप-मर्डर करने वाले आरोपी के हाफ एनकाउंटर की कहानी
दिल्‍ली पुलिस ने आरोपी कैब ड्राइवर का किया एनकाउंटर
नई दिल्‍ली:

मर गया-मर गया... दिल्‍ली के महरौली में गुब्बारे बेचने वाली 10 साल की बच्ची का रेप और मर्डर करने वाले आरोपी कैब ड्राइवर का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है. पुलिस जब आरोपी को घटनास्‍थल पर लेकर गई, तो उसने भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी और उसे हिरासत में ले लिया. कैब ड्राइवर ने मंगलवार को महरौली में सड़क पर सो रही बच्‍ची को अगवा कर उसके साथ दुष्‍कर्म किया और फिर अपने गमछे से उसका गला घोंटकर मार दिया. पुलिस ने सूचना मिलने के बाद सिर्फ 4 घंटे में आरोपी कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 10 साल की बच्ची सोमवार रात माता-पिता, 2 बहनों और भाई के साथ महरौली इलाके के फुटपाथ पर सीडीआर चौक पर सो रही थी. नशे में चूर एक टैक्‍सी ड्राइवर 30 साल का बबलू वहां सवारी लेने के लिए खड़ा था. जब बबलू की नजर सोती हुई लड़की पर पड़ी, तो उसने एक साजिश रची. बबलू ने सोती हुई बच्‍ची को उठाया और कार में लिटा दिया. इस बीच बच्‍ची की नींद खुल गई और वो चिल्‍लाने लगी. बच्‍ची के चिल्‍लाने पर उसके पिता की भी नींद खुल गई. पिता ने बच्‍ची को बचाने की कोशिश की, लेकिन बबलू कार को तेज रफ्तार से लेकर वहां से भाग गया.  

Latest and Breaking News on NDTV

एक घंटा करता रहा इंतजार, फिर किया अगवा 

बच्‍ची के पिता ने तुरंत पुलिस को फोन किया और पूरी घटना के बारे में बताया. महरौली पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो आरोपी बच्ची को उठाते हुए दिखाई दे रहा था. सीसीटीवी में गाड़ी की परछाई दिख थी, लेकिन गाड़ी का नंबर नहीं दिख रहा था. पुलिस ने जब पूरा फुटेज चेक किया, तो पता चला कि गाड़ी यहां करीब 1 घंटे से खड़ी थी. गाड़ी सुबह करीब 4 बजे पहुंची और लगभग 5 बजे बबलू ने बच्ची को अगवा किया. 

ऐसे पुलिस के हत्‍थे चढ़ा आरोपी टैक्‍सी ड्राइवर
 

दिल्‍ली पुलिस ने रैपिडो, ओला और उबर से उस पार्टिकुलर एरिया के कैब ड्राइवरों की डीटेल मांगी. इसके साथ ही उस रूट के आगे और पीछे के सीसीटीवी फुटेज देखे गए. इससे पुलिस ने कार की पहचान कर ली और गाड़ी में ड्राइवर कौन है, उसका भी पता कर लिया. फिर गाड़ी को विकासपुरी इलाके में उसकी जीपीएस लोकेशन और आरोपी के मोबाइल की लोकेशन के जरिए ट्रैक कर लिया और पुलिस ने बबलू को गिरफ्तार कर लिया. 

बबलू ने बताया हैवानियत का पूरा खेल

पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी को पकड़ा तो उसने कहा कि उसे लड़की के बारे में कुछ नहीं पता था. लेकिन जब उससे कड़ाई से पूछताछ हुई, तो उसने बताया कि बच्ची को मार दिया है. आरोपी ने बताया कि अगवा करने के बाद वो बच्ची को करीब 20 किलोमीटर दूर गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर ले गया था. उसने बच्ची को गाड़ी में बांधकर काबू किया था. इसके बाद सुनसान इलाके में गाड़ी खड़ी कर वो बच्ची को जंगल में ले गया वहां उसने बच्ची का रेप किया और गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव वही छोड़ दिया. इसके बाद उसने गुरुग्राम से एक सवारी को गाड़ी में बिठाया और विकासपुरी छोड़ा और वहीं पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने सिर्फ 4 घंटे में किया आरोपी को गिरफ्तार 

पुलिस ने महज 4 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन बच्‍ची को बचाया नहीं जा सका. आरोपी पर बिहार में पहले से लड़ाई झगड़े के पांच केस दर्ज हैं. आरोपी की पत्नी और बच्चे हैं, जो बिहार में ही रहते हैं.

ये भी पढ़ें :- दिल्‍ली के महरौली में सड़क पर गुब्‍बारे बेच रही 10 साल की बच्‍ची से ट्रैक्‍सी ड्राइवर ने पहले किया दुष्‍कर्म, फिर हत्‍या

पुलिस ने किया हाफ एनकाउंटर 

पुलिस जब मंगलवार शाम आरोपी बबलू को क्राइम स्पॉट पर ले जा रही थी, तो उसने भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी. इसके बाद बबलू रोने लगा और अपनी जान की भीख मांगने लगा. वह बोला- 'मैं मर गया... मर गया... मत मारो '
पुलिस इस मामले में एप बेस्ड टैक्सी मुहैया कराने वाली कंपनियों को नोटिस जारी करने वाली है. इस नोटिस में पुलिस, पूछेगी कि आखिर कैसे एक क्रिमिनल बैकग्राउंड के शख्‍स को टैक्सी चलाने की इजाजत दी जा सकती है?

ये भी पढ़ें :- ₹300 के ल‍िए हैवान बना युवक! बड़े भाई का उस्‍तरे से काट द‍िया पेट, बाहर न‍िकल आईं आंतें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime News, Delhi Taxi Driver, Mehrauli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com