विज्ञापन

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में गुंडों का आतंक, बुजुर्गों महिलाओं पर किया हमला, ICU में 10 साल का बच्चा

Delhi Mayur Vihar Phase-3: दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 से एक बड़ा मामला सामने आया है. यहां रविवार शाम को बदमाशों के गुट ने एक आवासीय सोसायटी में घुसकर कुछ स्थानीय लोगों पर हमला किया है. जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, जिसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में गुंडों का आतंक, बुजुर्गों महिलाओं पर किया हमला, ICU में 10 साल का बच्चा
मयूर विहार फेज-3 बदमाशों का आतंक
  • दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 में बदमाशों ने एक कॉलोनी में स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया.
  • बदमाशों के हमले में 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिसमें एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है.
  • दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
नई दिल्ली:

दिल्ली के मयूर विहार फेज-3 की एक आवासीय कॉलोनी में रविवार की शाम को हड़कंप मच गया. क्योंकि यहां कुछ बदमाश एक रिहायशी सोसाइटी में घुस आए और कई लोगों के साथ मारपीट की है. इस घटना में कई लोग घायल हो हुए हैं. घायलों में एक 10 साल का बच्चा भी शामिल है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जो आईसीयू में भर्ती हैं और फिलहाल उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह मामला तब शुरू हुआ था जब स्थानीय लोगों ने एक लड़की के साथ कथित छेड़छाड़ का विरोध किया था. जिसके बाद बदमाशों ने अपने और साथियों को बुला लिया और मारपीट शुरू कर दी.

रविवार रात की है घटना 

यह घटना मयूर विहार फेज-3 के पॉकेट 1 और 2 के पास की बताई जा रही है. एक स्थानीय कॉलोनी में एक युवती के साथ कुछ बाहरी युवक कथित तौर पर बदतमीजी और छेड़छाड़ कर रहे थे. मौके पर मौजूद स्थानीय युवाओं और बच्चों ने जब उनकी इस हरकत का विरोध किया तो बदमाश नाराज हो गए. उन्होंने तुरंत अपने साथियों को फोन करके मौके पर बुलाया. इसके बाद 10 से 15 बदमाशों ने सोसाइटी में हिंसा शुरू कर दी. उन्होंने बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिससे पूरी कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई. इस घटना में 12 से 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं. 

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने लाठी, डंडे, पत्थर और लोहे की रॉड से हमला किया है. 10 साल के बच्चे के सिर पर किसी भारी चीज से हमला किया गया है, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया था. परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत पास के अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इसके अलावा एक और शख्स अस्पताल में भर्ती है. 

दिल्ली पुलिस का भी आया बयान 

मयूर विहार फेज-3 की इस घटना पर दिल्ली पुलिस का बयान भी आया है. पुलिस के मुताबिक एक लड़का और लड़की सोसाइटी परिसर के अंदर खड़े थे, तभी कुछ निवासियों ने उनकी मौजूदगी पर आपत्ति जताई, जिससे बहस हो गई.  बहस के दौरान लड़के ने कथित तौर पर एक निवासी को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद मारपीट शुरू हो गई. पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति ने बाद में अपने कई साथियों को बुलाया, जो कथित तौर पर कॉलोनी में घुस आए और निवासियों के साथ मारपीट की है. घटना में कई लोग घायल हुए है. 

घटना पर स्थानीय आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने आरोप लगाया कि सोसाइटी से महज 500 मीटर की दूरी पर पुलिस चौकी होने के बावजूद ऐसी घटनाएं हो रही हैं. उन्होंने इलाके में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए है. दिल्ली पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है. अधिकारी हमले में शामिल लोगों की पहचान करने और घटनाक्रम का पता लगाने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं.

ये भी पढ़ेंः दिल्ली में बर्थडे पर बीच सड़क पत्नी का कत्ल कर भागा पुलिस वाला, रास्ते में ऐसा क्या हो गया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi News, Delhi Crime News, Delhi Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com