राजधानी दिल्ली में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवक ने महज 300 रुपये के विवाद में एक अपने बड़े भाई पर उस्तरे से हमला कर दिया. युवक ने रेजर से भाई का पेट काट दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं. इसके अलावा उसके हाथों, कंधों और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी कई वार किए. पीड़ित को अस्तपाल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
युवक की आंतें निकल आईं बाहर
पीड़ित की पहचान मनीष (31) के तौर पर हुई है. उसे लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर चोटों के कारण GTB अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. उन्होंने बताया कि यह घटना ओल्ड कोंडली में हुई, जहां आरोपी ने कथित तौर पर अपने भाई का पेट चीर दिया, जिससे उसकी आंतें बाहर निकल आईं, और उसके हाथों, कंधों और शरीर के अन्य हिस्सों पर कई चोटें पहुंचाईं. पीड़ित की पहचान मनीष (31) के तौर पर हुई है। उसे लाल बहादुर शास्त्री (LBS) अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर चोटों के कारण जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.
300 रुपये के लिए हैवान बना छोटा भाई!
भाई के घायल होने के बाद भी नहीं रुका आरोपी
पुलिस को बुलाया गया और दोनों को थाने ले जाया गया, जहां मामला सुलझा लिया गया और उन्हें अगली सुबह घर लौटने की इजाज़त दे दी गई. हालांकि, सुबह करीब 11 बजे घर लौटने के बाद, भाइयों के बीच फिर से बहस हो गई. परिवार के सदस्यों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन झगड़ा और बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, झगड़े के दौरान सचिन ने मनीष पर रेजर से हमला किया, जिससे उसके पेट में गंभीर चोटें आईं. गंभीर चोट लगने के बावजूद सचिन अपने भाई पर हमला करता रहा.
पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनीष की बहन ज्योति ने पुलिस को इस घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिसकर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और मनीष को अस्पताल पहुंचाया. पुलिस ने इस मामले में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर आरोपी घर से गिरफ़्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. आगे की जांच जारी है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं