विज्ञापन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला

केरल सरकार ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े एक पुराने केस में विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. मामला 20 साल पुराना है. जब ज्ञानेश कुमार केरल में पीडब्ल्यूडी विभाग में सचिव थे.

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने दिए विजिलेंस जांच के आदेश, जानें क्या है मामला
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार.
  • केरल सरकार ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2006 के भ्रष्टाचार आरोपों की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं.
  • ज्ञानेश कुमार पर आरोप हैं कि उन्होंने PWD सचिव रहते हुए सार्वजनिक निर्माण कार्यों में आपराधिक कदाचार किया था.
  • मामला मलेशियाई इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से जुड़ा है, जिसमें उनके सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार का नाम था
तिरुवनंतपुरम:

भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार बीते कुछ दिनों से लगातार सुर्खियों में बने हैं. SIR की प्रक्रिया के दौरान चुनाव आयुक्तों में मतभेद वाली रिपोर्ट आने के बाद उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहा है. इस बीच अब ज्ञानेश कुमार से जुड़े पुराने मामले भी खुलकर सामने आ रहे हैं. केरल सरकार ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं.  ज्ञानेश कुमार 1988 बैच के केरल कैडर के IAS अधिकारी है. उन्होंने केरल में भी कई अहम पदों पर काम किया है. अब केरल सरकार ने 20 साल पुराने मामले में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. 

2006 में PWD सचिव रहने के दौरान ज्ञानेश कुमार पर लगे थे करप्शन के आरोप

मिली जानकारी के अनुसार केरल के गृह विभाग ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. यह जांच 2006 में उनके राज्य में PWD सचिव रहने के दौरान लगे भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़ी है. ये आरोप ठेकेदारों को सार्वजनिक निर्माण कार्य देने में कथित आपराधिक कदाचार से संबंधित हैं. 

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए.

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ केरल सरकार ने विजिलेंस जांच के आदेश दिए.

केरल सरकार के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला के कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं. यह मामला 2006 में राज्य के लोक निर्माण विभाग (PWD) के सचिव के तौर पर उनके कार्यकाल के दौरान हुई अनियमितताओं के आरोपों से जुड़ा है. 

मेलिशियाई इंजीनियर ने सुसाइड नोट में लिखा था ज्ञानेश का नाम

यह मामला मलेशियाई सिविल इंजीनियर ली सी बीन की आत्महत्या से संबंधित है, जो केरल राज्य परिवहन परियोजना के तहत MC रोड के अपग्रेडेशन में शामिल PATI-BEL कंसोर्टियम से जुड़े थे. खबरों के अनुसार, उनके सुसाइड नोट में ज्ञानेश कुमार का ज़िक्र था. यह जांच उन आरोपों के बाद शुरू की जा रही है जिनमें कहा गया है कि बाहरी दबाव डाला गया था और मूल जांच को पटरी से उतार दिया गया था.

कांग्रेस नेता की शिकायत पर दिए गए जांच के आदेश 

राज्य के गृह मंत्री रमेश चेन्निथला ने विजिलेंस डायरेक्टर को सीधे निर्देश दिए हैं कि वे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले में बाहरी प्रभाव के आरोपों की गहन जांच करें और जांच के नतीजों के आधार पर उचित कार्रवाई करें. यह जांच कांग्रेस नेता मलयिनकीज वेणुगोपाल की शिकायत पर की जा रही है. अब देखना होगा इस मामले की जांच के बात क्या कुछ सामने आता है?

यह भी पढ़ें - ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़ी CJP, अभिजीत दीपके का ऐलान- 10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gyanesh Kumar, CEC Gyanesh Kumar, CEC Gyanesh Kumar Controversy, Vigilance, Kerala Goverment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com