विज्ञापन

शिव की बारात का उदाहरण देकर राहुल गांधी ने कैसा हिंदुस्तान बनाने की बात कही?

रामलीला मैदान में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि हम संविधान को नष्ट होने नहीं देंगे. उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे.

शिव की बारात का उदाहरण देकर राहुल गांधी ने कैसा हिंदुस्तान बनाने की बात कही?
रामलीला मैदान में रैली को संबोधित करते राहुल गांधी.
NDTV
नई दिल्ली:

रामलीला मैदान में विपक्ष की रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे. राहुल ने कहा कि ये किसी एक राजनीतिक पार्टी की आवाज नहीं है. ये हिंदुस्तान की आवाज है कि हम लोकतंत्र को खत्म होने नहीं देंगे. हम संविधान को नष्ट होने नहीं देंगे. 

राहुल ने कहा कि आप अपने आपको जितना भी बड़ा समझो, जितना भीआपके पास पैसा है, जितना भी आपके पास पावर है, आप जो भी हो, संविधान सेबड़े नहीं हो, संविधान आपसे बड़ा है.

राहुल ने आरोप लगाया कि सालों से इस देश में वोट चोरी हो रही है. ममता जी ने बंगाल का उदाहरण दिया. एमपी, हरियाणा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, कर्नाटक और 2024 की लोकसभा... सारे चुनावों में वोट चोरी हुई है. ईवीएम के साथ वोट चोरी हुई है. 

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि 2024 के चुनाव के बाद साढ़े 13 करोड़ वोटर्स वोटर लिस्ट से हटाए गए. 13 करोड़ वोटर्स को वोटर लिस्ट से बाहर निकाला. 2024 के चुनाव के बाद 7 वोटरों में से एक वोटर को निकाला गया. 15 पर्सेंट हिंदुस्तान के वोटर्स को वोटर लिस्ट से निकाला गया. 2024 में एनडीए और हमारे बीच में 3 पर्सेंट फर्क था. उसके बाद 15 पर्सेंट वोटर्स वोटर लिस्ट से निकाल दिए गए. 

उन्होंने कहा कि इसका मतलब 2024 का चुनाव गैरकानूनी था. चोरी का चुनाव था. और ये बात मैं नहीं कह रहा हूं, ये बात चुनाव आयोग कह रहा है. क्योंकि उन्होंने 13 करोड़ वोटर्स 2024 के बाद लिस्ट से निकाले हैं.

ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगेः राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जो मैं कहता हूं, वो सच होता है. मैंने कोविड के बारे में बोला, सच आया. मैं आपको स्टेज से कह रहा हूं- ज्ञानेश कुमार CEC पद से हटेंगे. ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे.

उन्होंने कहा कि ये आम चोरी नहीं है कि किसी ने दुकान से थोड़ी सी छोटी चोरी कर ली. उसके लिए जेल होती है. ये नॉर्मल चोरी नहीं है. ये हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज की चोरी है. हर नागरिक के एक्सप्रेशन की चोरी है. इसको रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस कहते हैं. इसको देशद्रोह कहते हैं. 

आरएसएस पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि आरएसएस ने इस देश की सारी संस्थाओं को कैप्चर कर लिया है. शिक्षा, स्वास्थ्य,सीबीआई, ईडी,ज्यूडीशियर, ब्यूरोक्रेसी, पुलिस... सारी की सारी संस्था इन लोगों ने कैप्चर कर रखी है.

यह भी पढ़ें | रामलीला मैदान में बोले अखिलेश- जो यूपी से आए थे, UP से ही जाएंगे; SIR को लेकर योगी पर भी तंज

शिव की बारात का उदाहरण देकर क्या बोले राहुल?

राहुल ने रैली को संबोधित करते हुए शिव की बारात का उदाहरण भी दिया. उन्होंने कहा कि आपने शिव की बारात का नाम सुना है. शिव की बारात में हर व्यक्ति जा सकता है. उसमें हर जीव जा सकता है. उस तांडव में कोई भी जाकर नाच सकता है. उस तांडव में कभी नहीं कहा जाता कि तुम नहीं आ सकते. किसी को नहीं रोका जा सकता. 

राहुल ने कहा कि शिव की बारात जैसा हिंदुस्तान हमें चाहिए. जहां पर किसान अगर मेहनत करे तो वो भी अपना सपना पूरा कर सके. अगर वो देश को खून-पसीने से भोजन दे तो उस मेहनत के लिए फल मिले. अगर छात्र 18 घंटे पढ़ाई करे तो उसके लिए उसे शिक्षा के सिस्टम का फल मिले, उसे रोजगार मिले. 

उन्होंने कहा कि देश को सही पटरी पर लाने का तरीका पहला कदम इस ज्ञानेश कुमार को हटाना है. 

हम किसी को नहीं जाने देंगेः राहुल

राहुल गांधी ने रैली में 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' वाले ट्रेंड पर भी हमला किया. उन्होंने कहा कि अमित शाह जी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा रहे. मैं आपको उल्टा बताता हूं- नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते, अगर वो जाना भी चाहेंगे तो हम उन्हें नहीं जाने देंगे. ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होने वाले हैं. 

उन्होंने कहा कि आप भूलिए मत जो आपने वोट चोरी की है, कहीं नहीं जाएंगे आप. आपके खिलाफ लीगल कार्रवाई होगी. देश को न्याय मिलेगा. और ये जो आपने वोट चोरी की है, उसके लिए देश आपसे न्याय मांगेगा. 

राहुल ने कहा कि हममें और उनमें फर्क देखिए. अगर आप कांग्रेसी हो, विपक्ष के हो तो आपको ये समझना होगा. ये देश नफरत का नहीं है. हम किसी से नफरत नहीं करते, हम मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग हैं. हम अहिंसा वाले लोग हैं. मगर आपने देश की आत्मा पर आक्रमण किया है. आपने देश के संविधान पर आक्रमण किया है. आपने देश के लोकतंत्र पर आक्रमण किया है. ये बात हम एक्सेप्ट करने को तैयार नहीं है.

उन्होंने कहा कि मेरे लिए कोई दुश्मन नहीं है. मगर हमारे सबसे जरूरी चीज धर्म से भी जरूरी चीज, मेरे लिए हिंदुस्तान की हर नागरिक की आवाज है. अगर आप मुझसे मेरा धर्म पूछो तो मैं जवाब दूंगा- हिंदुस्तान के हर नागरिक की आवाज बुलंद होनी चाहिए. 

उन्होंने कहा कि हम उनके खिलाफ हिंसा नहीं करेंगे, हम उनको मारेंगे-काटेंगे नहीं, मगर हम आपको संविधान को नष्ट नहीं करने देंगे. हमारा धर्म कहता है कि कोई दुश्मन नहीं है, किसी से नफरत नहीं करनी है, मोहब्बत से काम करना है, हर व्यक्ति की आवाज को बचाना है. 

राहुल ने कहा कि गांधीजी ने कहा था कि आखिरी व्यक्ति की आवाज सबसे जरूरी होती है. वही हम कह रहे हैं. हिंदुस्तान में जो लाइन में सबसे आखिरी पंक्ति में खड़ा है, उसकी आवाज की रक्षा हमें करनी है. सबको हमें बचाकर रखना है. नफरत मिटानी है. इन्होंने इस देश में नफरत फैला रखी है, इससे देश को नुकसान हो रहा है. 

यह भी पढ़ें | हम लोकतंत्र और संविधान को हिन्दुस्तान में खत्म नहीं होने देंगे... विपक्ष की रैली में बोले राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पातेः राहुल 

राहुल गांधी ने यह भी कहा कि ज्ञानेश कुमार की रातों की नींद उड़ी हुई है. राहुल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पाते. मुझे खराब लग रहा है कि ज्ञानेश कुमार डर रहे हैं. मगर उन्होंने सबसे बड़ा क्राइम किया है. देश की आत्मा, देश की आवाज को बंद करने की कोशिश की है, देश का गला घोंटा है, इसलिए रात को सो नहीं पा रहे हैं. 

उन्होंने कहा कि मगर हम नफरत करने वाले लोग नहीं है, हम दुश्मनी वाले लोग नहीं है. हम इस देश में फिर से मोहब्बत लाना चाहते हैं, भाईचारा लाना चाहते हैं और देश को सही रास्ते पर चलाना चाहते हैं.

राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान की हर आत्मा, हर युवा, हर नागरिक मोहब्बत चाहता है, मोहब्बत की दुकान खोलने जा रही है और एक बार फिर ये देश सही रास्ते पर चलने जा रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ramlila Maidan, Ramlila Maidan Congress Rally, Rahul Gandhi, Gyanesh Kumar, India Block
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com