दुनिया के सबसे बड़े टेक साम्राज्यों में से एक Nvidia को खड़ा करने वाले Jensen Huang के पीछे पिछले 41 सालों से उनकी पत्नी Lori Mills Huang एक मजबूत ताकत बनकर खड़ी रही हैं. Lori हमेशा से ही चकाचौंध और मीडिया की सुर्खियों से दूर रहना पसंद करती हैं. लेकिन अब जब उनके पति Jensen Huang ने पब्लिकली एक चीनी महिला के साथ अपने एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर की बात कबूल की, तो Lori Mills Huang अचानक अंतरराष्ट्रीय मीडिया की चर्चाओं में आ गईं. इस अफेयर ने न केवल उनके वैवाहिक जीवन में तूफान ला दिया है, बल्कि इसके चलते Nvidia के सीईओ पर चीनी जासूसी के गंभीर आरोप भी लग रहे हैं.
रिपोर्ट के अनुसार, Jensen Huang ने Alice Huang नाम की एक चीनी बिजनेसवुमन के साथ अपने पर्सनल संबंधों की बात स्वीकार की है, जिस पर अमेरिकी खुफिया एजेंसियों को बीजिंग के लिए जासूसी करने का शक है. अपने कर्मचारियों को भेजे एक इमोशनल मैसेज में जेन्सेन ने कहा कि मैं अपनी पत्नी के प्रति वफादार नहीं रहा, और मेरे इस कदम ने मेरी पत्नी और बच्चों को गहरी ठेस पहुंचाई है. मेरे इस काम का कोई बहाना नहीं है. इसके बाद Nvidia के बोर्ड ने एक स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है ताकि ये पता लगाया जा सके कि क्या कंपनी की कोई सीक्रेट तकनीक या अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा से कोई समझौता हुआ है.
कैसे हुई थी Jensen Huang और लोरी मिल्स की पहली मुलाकात?
जेन्सेन और लोरी की पहली मुलाकात साल 1980 के दशक की शुरुआत में Oregon State University में हुई थी, जहां दोनों ही इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे. उस दौर में इस पुरुष-प्रधान कोर्स में लोरी उन गिनी-चुनी लड़कियों में से एक थीं जो इंजीनियरिंग कर रही थीं. जेन्सेन ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि जब वे महज 17 साल के थे, तब उन्होंने लोरी को देखा था और उनके पास जाकर उन्हें अपना लैब पार्टनर बनने का ऑफर दिया था.
जेन्सेन ने लोरी को इम्प्रेस करने के लिए एक बहुत ही दिलचस्प और अनोखा ऑफर दिया था. उन्होंने कहा था कि अगर वे दोनों हर रविवार को एक साथ पढ़ाई करेंगे, तो लोरी को परीक्षा में हमेशा 'A' ग्रेड मिलेगा. पढ़ाई के ये लंबे सेशन्स धीरे-धीरे प्यार में बदल गए और अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने साल 1985 में शादी कर ली. जेन्सेन हमेशा से ही लोरी से मिलने वाले पल को अपने जीवन का सबसे इम्पोर्टेंट मोड़ मानते आए हैं.
Jensen Huang won his wife with one line: “Do you want to see my homework?” 41 years into their marriage, he emailed all of Nvidia: “I was unfaithful to my wife.” You all know how he met Lori; here's what usually gets left out. At 9, barely speaking English, he was sent from Thailand to the U.S. His parents sold nearly everything they owned to pay for school, and he ended up at a boarding school in rural Kentucky, sharing a dorm with older boys and cleaning bathrooms. He's said he remembers those years more vividly than almost any other time in his life. Before college, he'd never had a girlfriend. Lori Mills was the first person he ever dated. At 20, he promised her he'd be a CEO by the time he was 30. He later admitted he had no idea what a CEO even did. He co-founded Nvidia the year he turned 30. They married in 1985. In their first jobs as chip designers, she out-earned him. When her father was diagnosed with leukemia and saved by a then-new drug developed partly in Oregon, the couple gave $5 million to build cancer research labs named after him. Today, she runs their multibillion-dollar family foundation. A marriage of four decades. A building at Oregon State with both their names on it. Then today. In his email, he admitted to an affair, apologized to his wife and children, and wrote that there was no excuse for what he did. According to reports, she's an executive at a Singapore data-center company, allegedly tasked with pushing him to lobby Washington for looser limits on selling AI chips to China. Nvidia had previously described his contact with her as routine meetings with a customer. Now its board has opened an independent investigation. Huang says no trade secrets or sensitive information were shared, and the board says it has no reason to believe otherwise. None of the espionage claims have been proven. He spent decades telling the world how he won her trust. Today, he wrote that he hopes to earn it back.
— Acun Kaya (@AcunLK) November 8, 2026
क्या है Lori Mills का प्रोफेशनल बैकग्राउंड?
Lori Mills खुद भी टेक्नोलॉजी इंडस्ट्री का एक जाना-माना हिस्सा रही हैं. उन्होंने 1980 के दशक की शुरुआत में मशहूर टेक कंपनी Hewlett-Packard - HP में एक माइक्रोचिप डिजाइनर के रूप में काम किया था. हालांकि, बाद में उन्होंने कॉर्पोरेट जगत को अलविदा कह दिया ताकि वे अपने परिवार की परवरिश और दूसरे सोशल वर्क पर ध्यान दे सकें. विज्ञान और इंजीनियरिंग बैकग्राउंड होने के कारण इस कपल ने आगे चलकर समाज सेवा में भी बड़ा योगदान दिया.
साल 2007 में उन्होंने Jen-Hsun and Lori Huang Foundation की स्थापना की, जो शिक्षा, स्वास्थ्य और टेक्नोलॉजी रिसर्च के क्षेत्रों में काम करने वाले संस्थानों को भारी फाइनेंशिल मदद देता है. इस फाउंडेशन के जरिए उन्होंने अपनी पुरानी यूनिवर्सिटी ओरेगन स्टेट और स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी को करोड़ों डॉलर का दान दिया है.
कौन हैं Jensen Huang और लोरी के बच्चे?
जेन्सेन और लोरी के दो बच्चे हैं, जिनका नाम Spencer Huang और Madison Huang है. अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलते हुए दोनों बच्चे भी टेक्नोलॉजी और Nvidia कंपनी से ही जुड़े हुए हैं. जेन्सेन के दुनिया के सबसे अमीर और मशहूर व्यक्तियों में शामिल होने के बावजूद लोरी और उनके बच्चों ने हमेशा एक बेहद निजी जिंदगी जीना ही पसंद किया है. लेकिन अब जेन्सेन के इस धोखे और अफेयर के कबूलनामे ने उनकी 41 साल पुरानी शादी को पूरी दुनिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया है. जेन्सेन ने भले ही अपने परिवार से माफी मांग ली हो, लेकिन अमेरिकी सरकार और Nvidia का बोर्ड अभी भी इस रिश्ते के पीछे छिपे चीनी जासूसी के राष्ट्रीय सुरक्षा वाले एंगल की गहराई से जांच कर रहा है.
यह भी पढ़ें | चीनी जासूस Alice Huang के हुस्न के जाल में कैसे फंस गए Nvidia के CEO? जानें इनसाइड स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं