विज्ञापन

केरल में हादसे के बाद एंबुलेंस में घायल महिला से गंदी हरकत, पीड़िता बोली- पुलिस ने न जांच की,न पूरा बयान लिखा

Kerala Crime News: पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ तड़के केपैक (KPAC) जंक्शन पर एक हादसे में घायल हो गई थी.हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी.

केरल में हादसे के बाद एंबुलेंस में घायल महिला से गंदी हरकत, पीड़िता बोली- पुलिस ने न जांच की,न पूरा बयान लिखा
kerala women crime news in hindi
  • केरल के अलप्पुझा में एक महिला के साथ एंबुलेंस में एक्सीडेंट के बाद शारीरिक छेड़छाड़ की घटना हुई है
  • आरोपी कयामकुलम का रहने वाला एक व्यापारी है, जिसके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
  • महिला ने अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों को घटना की जानकारी दी, तब पुलिस को सूचित कर मामला दर्ज हुआ
अलप्पुझा:

केरल के अलप्पुझा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक एक्सीडेंट से घायल महिला के साथ एंबुलेंस में शारीरिक छे़ड़छाड़ हो गया. इस संबंध में कयामकुलम में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. पीड़िता के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ तड़के केपैक (KPAC) जंक्शन पर एक हादसे में घायल हो गई थी.हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान एक व्यक्ति ने महिला के साथ अश्लील हरकत कर दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी कयामकुलम का रहने वाला एक व्यापारी है और मामले की जांच जारी है.

लापरवाही के आरोप भी लगे

निजी अस्पताल पहुंचने के बाद महिला ने इस घटना की जानकारी डॉक्टरों को दी, जिसके बाद डॉक्टरों ने पुलिस को सूचित किया. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया.पीड़िता ने अब जांच में लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं. उसका कहना है कि पुलिस ने अब तक उसका पूरा बयान दर्ज नहीं किया है और न ही कोई चिकित्सकीय जांच कराई गई है. उसने रविवार को मीडिया से यह भी कहा कि आरोपी से पूछताछ की गई थी, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया.

यह भी पढ़ें- नाबालिग साबित हुई महाकुंभ वायरल गर्ल, राष्ट्रीय जनजातीय आयोग की जांच में खुलासा, केरल में रचाई थी शादी
 

पुलिस ने क्या कहा?

कायमकुलम पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और गिरफ्तारी से पहले गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं. इस बीच, राज्य पुलिस प्रमुख रवादा ए. चंद्रशेखर ने घटना की जानकारी मिलने के बाद अलप्पुझा जिला पुलिस प्रमुख से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.पुलिस सूत्रों ने बताया कि जांच में किसी तरह की लापरवाही हुई या नहीं, इसे लेकर एक आंतरिक जांच भी शुरू की गई है. इसकी विस्तृत रिपोर्ट दो दिनों के भीतर राज्य पुलिस प्रमुख को सौंपी जाएगी.
 

यह भी पढ़ें- पट्टी बंधी उंगली के कारण युवा मां को वोट नहीं डालने दिया तो घंटों विरोध पर बैठीं, आखिर कैसे मिली जीत?

लेखक के बारे में
img
उत्कर्ष गहरवार
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kerala News, Kerala News Hindi, Kerala Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com