विज्ञापन

पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना है तो भारत से खेलो, वकार यूनुस ने आखिर ऐसा क्यों कहा?

वकार यूनुस का कहना है कि भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादा क्रिकेट मुकाबले होने चाहिए. जब आप दो या तीन साल में सिर्फ एक मैच खेलते हैं तो आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को नहीं मिलता है.

पाकिस्तान क्रिकेट को बचाना है तो भारत से खेलो, वकार यूनुस ने आखिर ऐसा क्यों कहा?
Waqar Younis
@AqibMansoor5/X

क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान की जंग दुनिया भर में मशहूर है. मगर कुछ सालों से दोनों टीमें आईसीसी टूर्नामेंट तक ही सिमट कर रह गई हैं. पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वकार यूनुस का मानना है भारत और पाकिस्तान के बीच नियमित रूप से क्रिकेट मुकाबले होने चाहिए. उन्होंने यह भी तर्क दिया है कि दोनों टीमों के बीच कम मैच होने से खिलाड़ियों को दबाव भरी परिस्थितियों में खुद को साबित करने का पर्याप्त मौका नहीं मिल पा रहा है. 

शुभांकर मिश्रा के साथ हुई बातचीत के दौरान पाक दिग्गज ने कहा, 'भारत और पाकिस्तान के बीच ज्यादा क्रिकेट मुकाबले होने चाहिए. जब आप दो या तीन साल में सिर्फ एक मैच खेलते हैं तो आपको सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देखने को नहीं मिलता है.'

क्यों पाकिस्तान को नहीं मिल पा रहे हैं अच्छे क्रिकेटर? 

वकार यूनुस का मानना है पाकिस्तानी खिलाड़ियों की गुणवत्ता में गिरावट की एक प्रमुख वजह टेस्ट क्रिकेट का कम होना भी है. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान कम टेस्ट क्रिकेट खेलता है, जो कि एक बड़ी वजह है कि अब आप पहले की तरह बेहतरीन खिलाड़ी तैयार नहीं कर पा रहे हैं. अगर इन समस्याओं का समाधान निकल जाए तो पाकिस्तान क्रिकेट फिर से बेहतर हो सकता है.'

भारत के खिलाफ खेलने से कैसे सुधर सकता है पाकिस्तान क्रिकेट? 

वकार का यह भी मानना है कि भारत के खिलाफ ज्यादा हाई प्रोफाइल मुकाबले खेलने से पाकिस्तान क्रिकेट की कई समस्याओं का हल निकल सकता है. पिछली बार दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 में हुई थी. उसके बाद से ये दोनों टीमें अब आईसीसी और एसीसी के टूर्नामेंटों में ही आमने-सामने होती हैं.

आपको बता दें कि पाकिस्तान ने अतीत में दुनिया को कई महान बल्लेबाज और गेंदबाज दिए हैं. जिसमें इमरान खान, इंजमाम-उल-हक, यूनुस खान, शाहिद अनवर, वसीम अकरम, वकार यूनुस, शोएब अख्तर जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है. मगर पिछले कुछ दशकों में पाक क्रिकेट लगातार गिरावट के दौर से गुजर रहा है, जो कि चिंता का विषय है.

यह भी पढ़ें- दिनेश कार्तिक ने दुनिया के सबसे बेहतरीन ओपनर का नाम बताया
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, India, Waqar Younis, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com