विज्ञापन

Kerala Exit Poll: केरल में ढह जाएगा लेफ्ट का किला, बनेगी कांग्रेस सरकार, एग्जिट पोल क्या बता रहे

Kerala Exit Poll Result: केरल विधानसभा चुनाव में कौन बाजी मारेगा? LDF और UDF में कांटे की टक्कर, बीजेपी कैसा प्रदर्शन करेगी? एग्जिट पोल जानिए

Kerala Exit Poll: केरल में ढह जाएगा लेफ्ट का किला, बनेगी कांग्रेस सरकार, एग्जिट पोल क्या बता रहे

Kerala Exit Poll Results 2026: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले आज एग्जिट पोल जारी होंगे. इस बार केरल में LDF और UDF में कांटे की टक्कर है. राज्य में एक ही चरण में सभी 140 सीटों पर मतदान हुआ था. इस चुनाव का रिजल्ट 4 मई को जारी होगा. पिछले विधानसभा चुनाव में जिस तरह पिनाराई विजयन के नेतृत्व वाले लेफ्ट गठबंधन (LDF) ने फिर से सत्ता हासिल की थी, उसने केरल के चुनावी इतिहास को बदल दिया. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि 4 मई को नतीजों में फिर से विजयन सरकार हैट्रिक लगा पाएगी या फिर कांग्रेस गठबंधन वाला UDF वापसी करेगा. नतीजों से पहले आज शाम 5 बजे से एग्जिट पोल जारी होंगे. एग्जिट पोल से जुड़े सभी बड़े अपडेट जानिए.

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, इस साल केरल में 2.71 करोड़ मतदाताओं में से 78.27 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया, जो 2021 के विधानसभा चुनाव में दर्ज 74.06 फीसदी मतदान से अधिक है.

एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार

केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाले UDF की सरकार बनती दिख रही है. एक्सेस माय इंडिया के एग्जिट पोल में UDF को बहुमत मिलता दिख रहा है.

  • UDF: 78 से 90
  • LDF: 49 से 62
  • NDA: 0-3
  • अन्य: 0 
    Latest and Breaking News on NDTV


    Peoples Pulse एजेंसी के सर्वे के अनुसार केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली UDF आगे निकलती दिख रही है
  • UDF: 75 से 85
  • LDF: 55-65
  • NDA: 0-3
  • अन्य: 0

केरल विधानसभा चुनाव 2021 में क्या रहा था रिजल्ट?

  • LDF ने 99 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया था.
  • UDF को 41 सीटों पर संतोष करना पड़ा था.
  • NDA अपना खाता खोलने में विफल रही थी.
  • बहुमत का जादुई आंकड़ा: 71 सीटें

पिछले चुनाव के एग्जिट पोल में क्या थे आंकड़े?

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें: बंगाल में BJP को बहुमत या ममता लगाएंगी चौका, क्या है एग्जिट पोल का निचोड़, जानें क्या हैं चाणक्य के रुझान 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com