- Todays Chanakya के एग्जिट पोल के अनुसार केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन बहुमत के करीब
- सर्वे में लेफ्ट गठबंधन एलडीएफ को झटका लगा है और उसे 64 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है
- केरल में मतदान प्रतिशत 78.27 प्रतिशत रहा जो 1977 के बाद से दूसरा सबसे उच्च मतदान रिकॉर्ड है
केरल विधानसभा चुनाव को लेकर Today's Chanakya का एग्जिट पोल सामने आ गया है. इस सर्वे के अनुसार केरल में कांग्रेस गठबंधन यानी UDF बहुमत के करीब पहुंचता दिख रहा है. सर्वे में UDF 69 सीटें मिलती दिख रही हैं. वहीं LDF को झटका लगा है. सर्वे में लेफ्ट गठबंधन LDF 64 सीटें मिल सकती हैं. इसके अलावा बीजेपी गठबंधन को 7 सीटें मिल सकती हैं.
केरल में क्या है जातिगत समीकरण
इस एग्जिट पोल में केरल चुनाव में एक जातीय और धार्मिक ध्रुवीकरण नजर आता है. सबसे महत्वपूर्ण बदलाव ईझवा (Ezhava) और दलित (SC) वोटों में दिख रहा है, जहां LDF का पारंपरिक गढ़ ढहता नजर आ रहा है. ईझवा समुदाय का 47% और दलितों का 49% वोट LDF की ओर झुकना वामपंथ के लिए जीवनदान साबित हो सकता है. दूसरी ओर, UDF को मुस्लिम (62%) और ईसाई (53%) समुदायों का मजबूत समर्थन मिलता दिख रहा है. भाजपा (NDA) के लिए सबसे उत्साहजनक संकेत नायर (Nair) समुदाय से मिल रहे हैं, जहां उसे सबसे अधिक 39% वोट मिलने का अनुमान है, जो राज्य में सवर्ण वोटों के बड़े पैमाने पर भगवा खेमे की ओर झुकाव को स्पष्ट करता है.

एग्जिट पोल में केरल में UDF को मिल रहा बहुमत
केरल चुनाव को लेकर अन्य एजेंसियों के भी सर्वे सामने आए हैं. ज्यादातर सर्वे कांग्रेस गठबंधन को जिता रहे हैं. Axis My India के एग्जिट पोल में इस बार केरलम में UDF को 78 से 90 और LDF को 58 से 68 सीटें मिलने का अनुमान है. पोल ऑफ पोल्स की मानें तो केरलम में LDF को 60 और UDF को 75 सीटें मिल सकती हैं. यानी, इस बार केरलम में सरकार बदल सकती है. केरलम में NDA को 4 सीटें मिलने की उम्मीद है.
शाइनिंग इंडिया के सर्वे में केरल में UDF की धमाकेदार जीत नजर आ रही है. शाइनिंग इंडिया के सर्वे के अनुसार, केरल चुनाव में यूडीएफ को 140 सीटों में से लगभग 83 सीटें मिल सकती हैं, जबकि एलडीएफ को 54 और एनडीए को 3 सीटें मिलने की उम्मीद है. वहीं, 21 सीटों पर नजदीकी मुकाबले के आसार हैं.
केरल में हुआ था 78 फीसदी मतदान
बता दें कि केरल की 140 विधानसभा सीटों पर 9 अप्रैल को मतदान संपन्न हुआ था. मतदाताओं ने मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, जिसके चलते मतदान प्रतिशत 78.27 प्रतिशत दर्ज किया गया था. यह 1977 के बाद से अब तक का दूसरा बंपर मतदान माना जा रहा है. एक रिपोर्ट के अनुसार, केरल के चुनावी इतिहास में 1977 में हुए विधानसभा चुनाव में 79.02 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.
2021 में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों पर गौर करें तो एलडीएफ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि यूडीएफ गठबंधन ने केवल 41 सीटों पर ही जीत हासिल की थी. भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के लिए यह चुनाव काफी निराशाजनक साबित हुआ था, जिसके गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली थी.
यह भी पढ़ें: Axis My India Exit poll: केरलम में थी ईसाई वोटों की लड़ाई, देखिए सबसे ज्यादा सफलता किस पार्टी के हाथ आई
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं