केरल में पूर्ण कोविड टीकाकरण ने 75 प्रतिशत के पड़ाव को पार कर लिया है. राज्य सरकार ने मंगलवार को बताया कि अब तक दो करोड़ से अधिक लाभार्थियों को टीके की दोनों खुराक दी जा चुकी है. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि कुल लाभार्थियों में से 2,60,09,703 (97.38 प्रतिशत) लोगों को टीके की पहली खुराक, जबकि 2,00,32,229 (75 प्रतिशत) लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है.
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना से एक मरीज की मौत, 102 नए मामले आए सामने
स्वास्थ्य मंत्री ने एक बयान में कहा कि पहली और दूसरी खुराक दोनों मिलाकर अब तक 4,60,41,932 खुराक दी गई है. यह राष्ट्रीय औसत से कहीं ज्यादा है. केरल ने यह मुकाम तब हासिल किया है जब राष्ट्रीय स्तर पर पहली खुराक का प्रतिशत 88.33 प्रतिशत और दूसरी खुराक का प्रतिशत 58.98 है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा कि पथनमथिट्टा, इडुक्की, एर्नाकुलम, वायनाड और कन्नूर जिले में लगभग 100 प्रतिशत लाभार्थियों को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है. मंत्री ने आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं ने टीके की अधिक खुराक ली है.
ओमिक्रॉन से ठीक हुए मरीज ने साझा किया अनुभव, लोगों से सतर्क रहने की अपील की
उन्होंने कहा कि वायरस के ओमिक्रॉन वेरिएंट के मद्देनजर, राज्य में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है और केरल में अभी टीके की 10 लाख खुराक का भंडार मौजूद है. मंत्री ने अभी तक टीके की खुराक नहीं लेने वालों से टीकाकरण कराने के साथ-साथ लोगों से सामाजिक दूरी समेत कोविड दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया.
देश में ओमिक्रॉन के 200 केस, महाराष्ट्र-दिल्ली में सबसे ज्यादा मामले
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं