नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के खतरे के बीच दिल्ली में कोरोना के केसों की संख्या में इजाफे में चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 102 केस आए हैं और कोरोना संक्रमण दर , 0.2 फीसदी हो गई है. बीते 24 घण्टे में कोरोना संक्रमण से 1 मरीज की मौत हुई है, इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना से मौत का कुल आंकड़ा 25,102 पहुंच गया है. दिल्ली में इस समय कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 557 है.
दिल्ली में कोरोना मामलों से जुड़ी बातें..
- सक्रिय मरीजों की संख्या 557 है, इसमें होम आइसोलेशन में 262 मरीज हैं
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- सक्रिय कोरोना मरीजों की दर 0.038 फीसदी
- रिकवरी दर 98.22 फीसदी
- 24 घंटे में सामने आए 102 केस, कुल आंकड़ा 14,42,390 हो गया
- 24 घंटे में डिस्चार्ज हुए 75 मरीज, कुल आंकड़ा 14,16,731 तक पहुंचा
24 घंटे में हुए 51,544 टेस्ट, टेस्ट का कुल आंकड़ा 3,21,01,668(RTPCR टेस्ट 45,429 एंटीजन 6115)
- कंटेनमेंट जोन्स की संख्या- 173
- कोरोना डेथ रेट- 1.74 फीसदी.
दिल्ली में भले ही कोरोना के मामले की संख्या बढ़ी है लेकिन देश में कोरोना केस की संख्या में गिरावट आ रही है. भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 6,563 नए मामले दर्ज किए गए हैं. यह आंकड़ा रविवार की तुलना में 7.3 फीसदी कम है. वहीं, इस दौरान 132 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है. पिछले 24 घंटे में 8,077 लोगों ने कोरोना को मात दी है, इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 3,41,87,017 हो गई है. भारत में अभी रिकवरी रेट 98.39% है, जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है. सक्रिय मामलों की बात करें तो पूरे देश में अभी 82,267 सक्रिय मरीज हैं, यह संख्या पिछले 572 दिनों में सबसे कम है.पिछले 24 घंटे में 15,82,079 लोगों को वैक्सीन डोज लगाई गई हैं. अब तक कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,37,67,20,359 हो चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं