Bypoll Result : केरल (Kerala) में सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नीत एलडीएफ को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी कांग्रेस-यूडीएफ ने थ्रिक्काकारा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में जीत हासिल की है.विपक्षी दल की उम्मीदवार उमा थॉमस ने वामपंथी उम्मीदवार जो जोसेफ को पच्चीस हज़ार से अधिक मतों के अंतर से हराया.थ्रिक्काकारा निर्वाचन क्षेत्र में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के नेतृत्व में माकपा ने जमीनी स्तर पर अभूतपूर्व प्रचार किया था. माकपा ने हार को ‘अप्रत्याशित' और ‘स्तब्ध करने वाला' करार दिया. वहीं, कांग्रेस ने कहा कि उनकी शानदार जीत विजयन सरकार के दूसरे कार्यकाल की पहली वर्षगांठ पर चेहरे पर 'तमाचे' जैसी है.
पार्टी के प्रमुख नेता रहे दिवंगत पीटी थॉमस की पत्नी उमा ने शुरुआत से ही सभी 12 राउंड की मतगणना में प्रभावशाली बढ़त बनाए रखी. उन्होंने 72,000 से अधिक मत हासिल किए. वहीं, उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोसेफ को 47,000 से अधिक मत मिले.
-
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी ए एन राधाकृष्णन तीसरे स्थान पर रहे. पिछले वर्ष थॉमस के निधन से रिक्त हुई थ्रिक्काकारा सीट पर उपचुनाव हुए थे.विजयन के अलावा सभी कैबिनेट मंत्रियों और अधिकांश विधायकों, नेताओं ने निर्वाचन क्षेत्र में कई सप्ताह तक व्यापक अभियान चलाया.
- ये भी पढ़ें -
* "राहुल गांधी को ED ने नेशनल हेराल्ड केस में 13 जून को समन किया
* ऊंचे पदों पर बैठे हुए लोगों पर लांछन लगाने का चलन बढ़ रहा है: CJI रमना
* ""भारत शक्तिशाली होता तो इस युद्ध को रोक देता लेकिन...:" रूस-यूक्रेन युद्ध पर RSS प्रमुख भागवत
"MP निकाय चुनाव पर बोले जेपी नड्डा, कहा- नेता पुत्रों को टिकट नहीं, कार्यकर्ताओं को बढ़ाएंगे आगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं