तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने सोमवार को महाराष्ट्र के किसानों का आह्वान किया कि वे अपने राज्य में कृषक समुदाय की सरकार बनवाएं. राव ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की महाराष्ट्र में तीसरी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘अबकी बार किसान सरकार.''
उन्होंने किसानों से जिला परिषद चुनावों में बीआरएस को जिताने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र में प्रशासन का तेलंगाना मॉडल हो.'' राव ने कहा कि किसान अपनी जान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि किसानों को राष्ट्रीय राजधानी में 13 महीने तक आंदोलन करना पड़ा था जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खेद जताया और उन्हें आश्वासन दिया, लेकिन कुछ नहीं हुआ.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उन्होंने कहा, ‘‘हमें भारत को बदलने के लिए अलग तरह की सोच चाहिए. बीआरएस किसी वर्ग या धर्म के लिए नहीं बल्कि सभी लोगों के लिए है.''
राव ने कहा कि उनकी पार्टी महाराष्ट्र में स्थायी कार्यालय बना रही है. उन्होंने कहा कि देश में जरूरत से दोगुना पानी उपलब्ध है लेकिन फिर भी पेयजल का अभाव है.
राव ने कहा, ‘‘हैदराबाद में जुबिली हिल्स और बंजारा हिल्स में अमीर जो पानी पीते हैं, आदिलाबाद में गरीब भी वही पानी पीते हैं.''
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में तेलंगाना की तर्ज पर किसानों के लिए बीमा योजना क्यों नहीं है. राव ने किसानों से कहा कि वे नेताओं द्वारा इस्तेमाल किये जाने के बजाय विधायक और सांसद बनें.
ये भी पढ़ें:-
--डीएम हत्याकांड में उम्रकैद की सजा... नीतीश सरकार ने साफ किया रिहाई का रास्ता! जानिए- कौन है आनंद मोहन?
--महिला पहलवानों की याचिका पर SC ने तुरंत दिया दखल, दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मांगा जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं