कर्नाटक के भाजपा विधायक श्रीमंत पाटिल ने यह कहकर विवाद खड़ा कर दिया कि उन्हें कांग्रेस छोड़ बीजेपी में आने के लिए रुपये और मंत्रिपद का प्रस्ताव दिया गया था हालांकि बाद में वो आपने बयान से पलट गए. हालही विधानसभा का सत्र शरू हुआ है, ऐसे में हंगामे के आसार हैं. श्रीमंत पाटिल उन 17 कांग्रेस-JDS विधायकों में शामिल थे, जिन्होंने जेडीएस-कांग्रेस छोड़ बीजेपी का दामन थामा था. येदियुरप्पा सरकार बनते ही श्रीमंत पाटिल को मंत्री बनाया गया लेकिन बसवराज बोम्मई मंत्रिमंडल में उन्हें जगह नहीं मिली तो वो नाराज हैं. ऐसे में उन्होंने अपने बयान से नया विवाद खड़ा कर दिया ये कहते हुए कि कांग्रेस छोड़ने के लिए उन्हें मंत्रिपद और धनराशि का प्रस्ताव दिया गया था.
बीजेपी विधायक श्रीमंत पाटिल ने कहा, 'मैंने बीजेपी धन के लालच में नहीं ज्वाइन किया यह सही है कि मुझे धन का लालच दिया गया था लेकिन मैंने मंत्रालय मांगा था और इसी के तहत मुझे मंत्रालय दिया गया था.'
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लेकिन जब फटकार लगी तो उनके सुर बदल गए और अपने बयान से वो पलट गए. इसके बाद उन्होंने कहा, 'मैंने ऐसा नहीं कहा था कि मुझे बीजेपी से किसी ने पैसे का लालच नहीं दिया था. मुझसे जब पूछा गया कि आप क्या चाहते हैं तो मैंने कहा कि मुझे अच्छा मंत्रालय दिया जाए. बस इतना ही कहा था. पैसे का ऑफर मुझे किया गया था यह मैंने नहीं कहा था.'
भले ही श्रीमंत पाटिल अपने बयान से पलट गए हो लेकिन ये आरोप कांग्रेस और जेडीएस शुरू से उन सभी बागी विधायकों पर लगाती रही. क्योंकि इनकी बगावत की वजह से ही जेडीएस कांग्रेस की साझा सरकार गिरी थी
वरिष्ठ कांग्रेस विधायक प्रियंक खड़गे ने कहा, 'भले ही श्रीमंत पाटिल अपने बयान से पलट जाए लेकिन उन्हें किसी ने वैसा बयान देने के लिए कभी दबाव नहीं डाला था जाहिर है कि उन्होंने जो कुछ कहा सही कहा और यह हम पहले से कहते आ रहे हैं.'
बीजेपी विधायक एवं मंत्री सीसी पाटिल ने कहा, 'यह सही नहीं है कि बीजेपी ने किसी को भी पार्टी बदलने के लिए धन ऑफर किया. यह बिल्कुल गलत है किसी के साथ ऐसा नहीं हुआ.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं