विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2019

डीके शिवकुमार का आरोप, कर्नाटक सरकार गिराने के लिए बीजेपी कर रही है 'ऑपरेशन लोटस' पर काम

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है.

डीके शिवकुमार का आरोप, कर्नाटक सरकार गिराने के लिए बीजेपी कर रही है 'ऑपरेशन लोटस' पर काम
डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है.
बेंगलुरु:

कांग्रेस नेता और कर्नाटक के जल संसाधन मंत्री डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बीजेपी पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक की कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन सरकार को गिराने का प्रयास कर रही है और इसके लिए 'ऑपरेशन लोटस' पर काम कर रही है. डीके शिवकुमार (D. K. Shivakumar) ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के 3 विधायक मुंबई के एक होटल में भाजपा के कुछ नेताओं के साथ डेरा डाले हुए है और राज्य में विधायकों की 'खरीद-फरोख्त' जारी है. हमारे तीन विधायक भाजपा के कुछ विधायकों और नेताओं के साथ मुंबई के एक होटल में हैं. वहां क्या कुछ हुआ है, उन्हें कितनी रकम की पेशकश की गई है, उससे हम अवगत हैं. आपको बता दें कि 2008 में कर्नाटक में बीएस येदियुरप्पा नीत सरकार की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए भाजपा द्वारा कई विपक्षी विधायकों को कथित प्रलोभन दिए जाने को ‘ऑपरेशन लोटस' के नाम से जाना जाता है.

प्रकाश राज ने की दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात, AAP नेता से मांगी ये सलाह

डीके शिवकुमार (DK Shivakumar) ने बीजेपी पर हमला तो बोला ही, साथ ही मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी पर भी भाजपा के प्रति उदार होने आरोप लगाया है. उन्होंने कहा, ‘हमारे मुख्यमंत्री भाजपा के प्रति कुछ उदार हैं. साजिश से सभी विधायकों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया है. उन्होंने सिद्धरमैया को भी इस बारे में बताया है. उन्होंने कहा,‘मुख्यमंत्री इंतजार करो और देखो की नीति अपना रहे हैं. यदि मैं उनकी जगह होता तो इसका 24 घंटे के अंदर खुलासा कर देता'. हालांकि उन्होंने भरोसा जताया कि भाजपा अपनी कोशिश में सफल नहीं होगी. शिवकुमार ने कहा कि राज्य में विपक्षी भाजपा का संभवत: जिक्र करते हुए कहा, ‘आप कह रहे हैं कि मकर सक्रांति के बाद एक क्रांति होगी चलिए देखते हैं'. (इनपुट-भाषा)

कर्नाटक : डीके शिवकुमार का खुला पत्र, जोड़तोड़ को लेकर कांग्रेस-बीजेपी फिर आमने-सामने 

VIDEO : जेडीएस ने कांग्रेस से कर्नाटक में मांगी आधी लोकसभा सीटें

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
DK Shivakumar, Karnataka Government, Yediyurappa, BJP, HD Kumaraswamy, Operation Lotus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com