विज्ञापन
This Article is From Dec 25, 2018

पार्टी नेता की मौत पर भड़के CM कुमारस्वामी, हत्यारे को 'बेरहमी से शूटआउट में मार डालो' का आदेश देते कैमरे में हुए कैद, देखें VIDEO

मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं का कहना है कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद वे दुखी थे और वह उनका गुस्सा था. कुमारस्वामी ने भी टैप को लेकर कुछ ऐसी ही सफाई दी है.

Also Read in
पार्टी नेता की मौत पर भड़के CM कुमारस्वामी, हत्यारे को 'बेरहमी से शूटआउट में मार डालो' का आदेश देते कैमरे में हुए कैद, देखें VIDEO
कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी.
  • आदेश देते कैमरे में कैद हुए सीएम
  • टैप सामने आने के बाद दी सफाई
  • कहा- सीएम के तौर पर नहीं दिया आदेश
बेंगलुरु:

कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी (Hd Kumaraswamy) एक टैप सामने आने के बाद विवादों में फंस गए हैं. टैप में वह किसी को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की हत्या के आरोपी को 'बेरहमी' मार डालने का आदेश दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि शायद वह किसी पुलिस अधिकारी को आदेश दे रहे हैं. एक स्थानीय पत्रकार ने इसका वीडियो क्लिप रिकॉर्ड कर लिया, जिसमें सुना जा सकता है कि वह कह रहे हैं, "वह (JDS नेता प्रकाश) अच्छा इंसान था... मुझे नहीं पता, उसे क्यों मार डाला गया... उन्हें (हत्यारों को) बेरहमी से शूटआउट में मार डालो, कोई दिक्कत नहीं...' 

इसके बाद मुख्यमंत्री के करीबी नेताओं का कहना है कि हत्या की जानकारी मिलने के बाद वे दुखी थे और वह उनका गुस्सा था. कुमारस्वामी ने भी टैप को लेकर कुछ ऐसी ही सफाई दी है.

र्नाटक: विधानसभा में लड़कियों की फोटो देख रहे थे बीएसपी नेता, पकड़े जाने पर दी ये सफाई

सीएम ने कहा, 'बतौर मुख्यमंत्री यह मेरा आदेश नहीं था. यह गुस्से की वजह से था. संदिग्ध दो अन्य मर्डर केस में भी वांछित हैं. वे जेल में थे और उन्होंने अब एक और हत्या कर दी.'

otfi963c

बेंगलुरु के सिटी मार्केट इलाके में रातोंरात लगा दी गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर मूर्ति! जांच जारी

बता दें, जनता दल सेक्यूलर नेता प्रकाश की दक्षिण कर्नाटक के मंडया में हमला करके हत्या कर दी गई. रिपोर्ट्स के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उनकी कार का पीछा किया और रास्ते में गाड़ी रुकवा ली. इसके बाद उस पर धार वाले हथियार से हमला कर दिया. हमले के बाद प्रकाश को गाड़ी में ही खून से लथपथ छोड़कर फरार हो गया. प्रकाश को जब अस्पताल ले जाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई. 

कर्नाटकः जहरीले प्रसाद से 15 लोगों की मौत के मामले में महंत गिरफ्तार, सामने आ रही चौंकाने वाली बात!

VIDEO- बेंगलुरू के सिटी मार्किट में रातों-रात किसने लगाई अंबेडकर की प्रतिमा?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
HD Kumaraswamy, Karnataka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com