कर्नाटक में पीडब्ल्यूडी के एक इंजीनियर के आवास पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (Anti-Corruption Bureau) द्वारा की गई छापेमारी के दौरान एक पाइपलाइन को खोदकर नोटों की गड्डियां बरामद की गईं. अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के आरोपी सरकारी अफसरों के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान के तहत कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में PWD के ज्वाइंट कमिश्नर शांता गौड़ा बिरादर के आवास पर यह छापेमारी की गई थी. शांता गौड़ा बिरादर के आवास पर छापे के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो ने 25 लाख रुपये की नकदी और बड़ी मात्रा में गोल्ड बरामद किया. यह सूचना मिलने पर कि PWD के ज्वाइंट कमिश्नर ने अपने निवास में पाइपलाइन में कैश छुपा रखा है, अधिकारियों ने एक प्लंबर को भी बुलाया था ताकि इस कैश को बरामद किया जा सके.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
छापेमारी के रिकॉर्ड किए गए विजुअल में अधिकारियों और प्लंबर को पाइप के हिस्से को हटाकर इसके अंदर से नोटों की नोटों की गड्डियां बरामद करते देखा जा सकता है. दरअसल, यह पाइप कैश छिपाने के लिए ही लगाए गए थे. आय से अधिक संपत्ति मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो के राज्यव्यापी अभियान के तहत 15 अधिकारियों के खिलाफ 60 ठिकानों पर छापेमारी की गई.
ब्यूरो ने हाल ही में बेंगलुरू डेवलपमेंट अथॉरिटी के ऑफिस में भी छापेमारी की थी. इस संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई ने हाल ही में कहा था कि राज्य सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने कहा था कि हमारी सरकार किसी भी तरह का भ्रष्टाचार बर्दाश्त करने के पक्ष में नहीं है. किसी के दोषी पाए जाने पर उसे संरक्षण देने का तो सवाल ही नहीं उठता. सीएम ने कहा था कि एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से दाखिल की गई रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार कार्यवाही करेगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं