विज्ञापन

Bihar News: किसानों से 20 हजार की घूस लेते पकड़े गए दो अधिकारी, SVU की ट्रैप कार्रवाई से कैमूर में मचा हड़कंप

Bihar News: प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के बकाया भुगतान के बदले रिश्वत मांगने वाले भूमि संरक्षण विभाग के दो अधिकारियों को SVU ने कैमूर में रंगे हाथों गिरफ्तार किया. भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई.

Bihar News: किसानों से 20 हजार की घूस लेते पकड़े गए दो अधिकारी, SVU की ट्रैप कार्रवाई से कैमूर में मचा हड़कंप
किसानों से 20 हजार की घूस लेते पकड़े गए दो अधिकारी
बिहार:

इंट्रो-कैमूर में विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई में भूमि संरक्षण-सह-परियोजना क्रियान्वयन इकाई, भमुआ  के दो अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी  रविशंकर राम, सहायक निदेशक एवं अंजनी कुमार, अभियंत्रण विशेषज्ञ हैं. दोनों ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (WDC-PMKSY 2.0) के तहत किए गए कार्यों के बकाया बिल भुगतान के लिए किसानों से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी.

शिकायतकर्ता उमेश कुमार पिता-श्रधनाथ सिंह, गांव-गम्हरियां, थाना-अधौरा, जिला-कैमूर) एवं अरविंद कुमार (पिता-राजेश्वर सिंह, गांव-कलहुँआ, थाना-अहौरा ने विशेष निगरानी इकाई, पटना में शिकायत दर्ज कराई थी. आरोपियों ने किसानों को धमकाया कि 20 हजार रुपये नहीं दिए तो बकाया राशि नहीं मिलेगी. शिकायत की सत्यापन के बाद SVU ने ट्रैप लगाया.

29 जनवरी 2026 को रविशंकर राम ने रिश्वत की राशि स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए. मौके पर मौजूद टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया. भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया. अपर पुलिस महानिदेशक पंकज कुमार ने इसकी पुष्टि की.

विशेष निगरानी इकाई के एसपी चंद्रभूषण के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की. आरोपी से पूछताछ के बाद आगे की जांच जारी है. यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ बिहार पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाती है. किसानों के हित में ऐसी योजनाओं का दुरुपयोग रोकने के लिए सतर्कता जरूरी है.

बता दे कि यह पहली बार नहीं है जब भूमि संरक्षण विभाग में घूसखोरी का मामला प्रकाश में आया है. कैमूर पहाड़ी पर ऐसे सरकारी योजनाओं के लाभ देने को लेकर सम्बंधित अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा लाभुक से कमीशन के बाद ही लाभ देते है कितने लाभुक घुस दे कर चुप हो जाते हैं. वहीं कई लाभुक इसका विरोध करते है और कार्रवाई भी कराते है.

इनपुट: प्रमोद कुमार, कैमूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaimur Bribery Case, SVU Trap Action Bihar, PMKSY Corruption
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com