विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2023

राहुल गांधी 27 अप्रैल को कर्नाटक के उडुपी में करेंगे चुनाव प्रचार

राहुल गांधी 27 अप्रैल को जिले के उचिला में मछुआरा समुदाय को संबोधित करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं और तकलीफों को समझा जा सके.

राहुल गांधी 27 अप्रैल को कर्नाटक के उडुपी में करेंगे चुनाव प्रचार
राहुल गांधी ने इसके पहले कोलार में रैली की थी.
नई दिल्ली:

कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले प्रचार के लिए 27 अप्रैल को उडुपी पहुंचेंगे. उडुपी जिला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार कोडावूर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. उन्होंने यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल 27 अप्रैल को जिले के उचिला में मछुआरा समुदाय को संबोधित करेंगे, ताकि उनकी समस्याओं और तकलीफों को समझा जा सके.

कोडावूर ने कहा कि कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार भी 23 और 24 अप्रैल को उडुपी जिले का दौरा करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के चुनाव अभियान के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चार मई को उडुपी पहुंचने की उम्मीद है.

शिवकुमार 23 अप्रैल को बयंदूर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे और कोल्लूर मंदिर जाएंगे. 24 अप्रैल को एक विशाल रोड शो भी निर्धारित किया गया है, जिसमें वह उडुपी शहर के बस स्टैंड से अज्जरकाड तक जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे. इन आयोजनों में 10,000 से अधिक लोगों के हिस्सा लेने की उम्मीद है.

कोडावूर ने कहा कि आने वाले दिनों में उडुपी जिले में सभी पांच उम्मीदवारों के लिए जोरदार प्रचार किया जाएगा. उन्होंने कहा, “हम जिले में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करेंगे.”

कोडावुर के पत्रकारों से बात करते समय उडुपी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रसाद राज कंचन भी मौजूद थे.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karnataka Assembly Elections 2023, Karnataka Assembly Elections 2023 Dates, Rahul Gandhi, Congress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com