केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को कर्नाटक (Karnataka Assembly Elections 2023) के गुब्बी में रोड शो किया. उन्होंने लोगों से 10 मई को होने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए समर्थन मांगा. शाह ने कहा, "बीजेपी सरकार ने 4% मुस्लिम कोटा खत्म कर दिया है. अगर कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो वह (बढ़ाये गये) इन सभी आरक्षण को वापस ले लेगी और एक बार फिर से मुस्लिम आरक्षण ले आएगी. क्या आप चार प्रतिशत मुस्लिम आरक्षण चाहते हैं?''
अमित शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कर्नाटक के लिए काफी काम किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने मुस्लिमों को मिलने वाला चार प्रतिशत आरक्षण खत्म कर दिया और वोक्कालिगा, लिंगायत तथा अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति समुदाय के लिए ‘कोटा' बढ़ा दिया.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
अमित शाह विशेष रूप से ‘डिजाइन' किये गये एक वाहन पर खड़े थे और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तुमकुर से सांसद जी एस बसवराज और पार्टी के अन्य नेता भी थे. रोड शो के रास्ते के दोनों ओर और आस-पास की इमारतों पर मौजूद लोगों ने शाह का अभिवादन किया.
रोड शो के दौरान शाह के वाहन के साथ-साथ काफी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चल रहे थे, जो पार्टी का झंडा लिये हुए थे और बीजेपी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगा रहे थे.
यहां तुमकुर जिले में रोड शो के समापन पर गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से बीजेपी उम्मीदवार को वोट देने की अपील की. उन्होंने यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मोदी के नेतृत्व में राज्य में ‘डबल इंजन की सरकार' सत्ता में आए. उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप कर्नाटक में डबल इंजन की सरकार लाते हैं, तो मोदी जी एक बार फिर 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे.''
ये भी पढ़ें:-
PM मोदी को लेकर खरगे के आपत्तिजनक बयान पर अमित शाह ने दिया जवाब
पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह को दिया जाना चाहिए अयोध्या में राम मंदिर का श्रेय : भूपेंद्र पटेल
सरकार मजदूरों की सामाजिक और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित कर उन्हें सशक्त बना रही है: अमित शाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं