विज्ञापन

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को आखिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. 8 फरवरी को VIP रोड पर हुई तेज रफ्तार दुर्घटना में CCTV फुटेज ने संकेत दिया था कि हादसे के समय कार शिवम ही चला रहा था.

कानपुर लैंबॉर्गिनी केस: तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा को आखिर पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कानपुर लैंबॉर्गिनी हादसे के मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाएगा
  • घटना के समय तेज रफ्तार से चल रही कार को शिवम मिश्रा ने चलाया था
  • पुलिस ने डिजिटल साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और फॉरेंसिक संकेतों के आधार पर शिवम मिश्रा की गिरफ्तारी की
कानपुर:

 कानपुर लैंबॉर्गिनी केस में पुलिस ने मुख्य आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा. यह वही हाई‑प्रोफाइल मामला है जिसमें 8 फरवरी को करोड़ों की कीमत वाली लैंबॉर्गिनी VIP रोड पर अनियंत्रित होकर कई लोगों को टक्कर मार गई थी. पुलिस की शुरुआती जांच और CCTV फुटेज ने संकेत दिया था कि गाड़ी शिवम मिश्रा ही चला रहा था, हालांकि उसका पक्ष लगातार यह दावा करता रहा कि कार ड्राइवर चला रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

गिरफ्तारी के बाद शिवम की तस्वीर सामने आयी है.

घटना के दौरान गाड़ी चलाने का दावा करने वाला शख्स मोहन

घटना के दौरान गाड़ी चलाने का दावा करने वाला शख्स मोहन बीच में

 इस मामले में बुधवार को अदालत में मोहन नामक शख्स ने दावा किया था कि हादसे के वक्त कार वह चला रहा था, न कि कारोबारी के.के. मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा ने. हालांकि पुलिस ने अब शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है.

तेज रफ्तार में चल रही थी कार

सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो और मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने दावा किया था कि कार अत्यधिक रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा था. दुर्घटना के तुरंत बाद सवाल उठने लगे थे कि कार चला कौन रहा था. शुरुआती चरण में परिवार और बचाव पक्ष की तरफ से दावा किया गया कि कार ड्राइवर मोहन चला रहा था. मोहन ने भी अदालत में पेशी के दौरान यही बयान दिया था. 

 लेकिन पुलिस की जांच इससे अलग दिशा में जाती हुई दिखाई दी। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज की समीक्षा के बाद जांच टीम ने पाया कि दुर्घटना के समय कार की ड्राइविंग सीट पर शिवम मिश्रा ही मौजूद था. पुलिस सूत्रों के अनुसार, फुटेज में साफ दिख रहा है कि दुर्घटना के बाद कार से बाहर निकलने वाला व्यक्ति शिवम जैसा ही नजर आता है. 

पुलिस ने बीते तीन दिनों में घटना स्थल की मैपिंग, डिजिटल साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और गाड़ी के अंदर मिले फॉरेंसिक संकेतों को आधार बनाकर कार्रवाई तेज की. इसके बाद बुधवार को शिवम को हिरासत में लिया गया. अब अदालत में पेशी के दौरान पुलिस उसकी कस्टडी रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि दुर्घटना से जुड़े और पहलुओं की जांच की जा सक्. जैसे कि घटना से पहले क्या हुआ, कार किसके निर्देश पर चलाई गई और ड्राइवर मोहन के बयान में विरोधाभास क्यों पाए गए. 

ये भी पढ़ें-: कानपुर लैंबोर्गिनी केस: आरोपी के वकील ने कहा- पीड़ित नहीं चाहता कोई एक्शन, पिता बोले- घर में कोई नहीं पीता शराब

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार दुबे
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kanpur Lamborghini Case, Shivam Mishra Arrested, Kanpur Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com