विज्ञापन

कल का मौसम: दिल्ली में बारिश होगी? यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में मौसम खेल रहा आंख मिचौली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 12 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. पश्चिमी यूपी (मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आसपास) में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 

कल का मौसम: दिल्ली में बारिश होगी? यूपी-बिहार समेत उत्तर भारत में मौसम खेल रहा आंख मिचौली
सांकेतिक तस्वीर
NDTV

देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से करवट बदल रहा है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 12 अक्टूबर को दिल्ली-एनसीआर में बादलों की आवाजाही रहेगी. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार हैं. इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और पंजाब में आकाशीय बिजली और बारिश को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है. 

दिल्ली-NCR में तेज हवाएं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में 12 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. मौसम विभाग के अनुसार, 12 से 15 अक्टूबर के दौरान दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में 40-50 किमी प्रति घंटे से लेकर अधिकतम 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं.

12 अक्टूबर को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य के करीब रहेगा. वहीं न्यूनतम तापमान 22°C से 24°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है, जो सामान्य से 1.6°C से 3.0°C तक अधिक रहेगा.

उत्तर प्रदेश में कहीं हल्की बारिश तो कहीं कुछ भी नहीं

उत्तर प्रदेश में मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिलेंगे.  मौसम विभाग के अनुसार, 16 अक्टूबर तक पश्चिमी यूपी (मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, अलीगढ़ और आसपास) में छिटपुट से लेकर हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है. 

वहीं लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज समेत पूर्वी जिलों में 12 से 14 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि, 15 और 16 अक्टूबर को यहां कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है.

बिहार में बारिश का अनुमान 

बिहार में आईएमडी की रिपोर्ट के अनुसार, 11 और 12 अक्टूबर को बिहार के कुछ हिस्सों में हल्की से छिटपुट बारिश हो सकती है. इसके बाद 13 और 14 अक्टूबर को मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. 15 से 17 अक्टूबर के दौरान राज्य में दोबारा छिटपुट बारिश और 16-17 अक्टूबर को 30 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की संभावना जताई गई है.

राजस्थान में अगले 24 घंटों में बारिश के आसार

राजस्थान के ऊपर बने मौसमी सिस्टम के चलते राज्य के अलग-अलग हिस्सों में मौसम अलग अलग मिजाज में रहेगा. जैसलमेर, बीकानेर, जोधपुर और बाड़मेर संभाग में 11 से 15 अक्टूबर के दौरान छिटपुट बारिश की संभावना है. 13 से 15 अक्टूबर के बीच 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चल सकती हैं.

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में ओले-बिजली की चेतावनी

पहाड़ों पर सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम काफी सर्द बना हुआ है. हिमाचल प्रदेश में 11 से 13 अक्टूबर और फिर 16-17 अक्टूबर को छिटपुट बारिश का अनुमान है. 14 और 15 अक्टूबर को कई इलाकों में व्यापक स्तर पर तेज बारिश होगी. 

वहीं उत्तराखंड में 11 से 17 अक्टूबर तक लगातार छिटपुट से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. साथ ही जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में 11-12 अक्टूबर और 14 अक्टूबर को छिटपुट, जबकि 13 और 15 अक्टूबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में व्यापक बारिश और बर्फबारी की स्थिति बन सकती है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, तेज हवाओं के बीच बारिश के आसार; अब ठंड भी जल्द देगी दस्तक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kal Ka Mausam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com