विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2021

कैलाश विजयवर्गीय नहीं चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हो, लेकिन भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि वह मन से चाहते थे कि भारत और पाकिस्तान का यह क्रिकेट मैच न हो

कैलाश विजयवर्गीय नहीं चाहते थे कि भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच हो, लेकिन भारतीय टीम को दी शुभकामनाएं
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय.
खंडवा:

लंबे अरसे के बाद टी-20 वर्ल्ड कप में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच खेला जाना है. लोग भारत-पाक मैच को लेकर बड़े उत्साह में हैं. हालांकि देश में एक धड़ा ऐसा भी है जो इस मैच के खिलाफ है. भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि वह मन से चाहते थे कि यह मैच न हो. लेकिन भारत - पाक मैच को लेकर उन्होंने भारतीय टीम को शुभकामनाएं भी दीं. 

बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर योग गुरु बाबा रामदेव भी कुछ ऐसा ही सोचते हैं. खंडवा लोकसभा उपचुनाव में भाजपा केंडिडेट के समर्थन में सभा करने खंडवा पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय से जब मीडिया ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सवाल किया तो उन्होंने दुःखी मन से कहा कि वह नहीं चाहते थे कि यह मैच खेला जाए. 

हालांकि विजयवर्गीय ने भारतीय टीम को जीत के लिए शुभकामनाएं जरूर दीं. बता दें कि योग गुरु रामदेव भी कह चुके हैं कि आतंकवाद और क्रिकेट एक साथ नहीं हो सकता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kailash Vijayvargiya, India-Pakistan Cricket Match
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com