विज्ञापन
This Article is From May 10, 2017

मुंबई में प्रस्तुति देने के लिए भारत पहुंचे जस्टिन बीबर, आज शाम को बोलेंगे ‘लव योरसेल्फ’

पॉप दुनिया में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर अपने दल के साथ मुंबई पहुंच गए. 23 वर्षीय युवा गायक देर रात 1.30 बजे एक चार्टेड प्लेन के द्वारा कलीना एयरपोर्ट पहुंचे.

मुंबई में प्रस्तुति देने के लिए भारत पहुंचे जस्टिन बीबर, आज शाम को बोलेंगे ‘लव योरसेल्फ’
जस्टिन बीबर एक चार्टेड प्लेन से देर रात 1.30 बजे मुंबई के कलीना एयरपोर्ट पहुंचे (फाइल फोटो)
  • 6 मई को दुबई में प्रोग्राम करने के बाद भारत पहुंचे हैं बीबर
  • 45 हजार से ज्यादा लोग लाइव देखेंगे जस्टिन बीबर को
  • शो के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं मुंबई पुलिस ने
मुंबई: पॉप दुनिया में अपनी गायकी का लोहा मनवा चुके अंतर्राष्ट्रीय गायक जस्टिन बीबर अपने दल के साथ मुंबई पहुंच गए. 23 वर्षीय युवा गायक देर रात 1.30 बजे एक चार्टेड प्लेन के द्वारा कलीना एयरपोर्ट पहुंचे. गुलाबी रंग की हूडि पहने बीबर जैसे ही एयरपोर्ट से निकले तो उनके चाहने वालों उनका जोरदार स्वागत किया. जस्टिन की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में लोग देर रात एयरपोर्ट के बाहर खड़े हुए थे. जस्टिन को सलमान खान के बॉडीगार्डों 'शेरा' ने अपने सुरक्षा घेरे में लिया हुआ था. 

एयरपोर्ट से बीबर कार में सवार होकर सीधे होटल लोअर परेल पहुंचे. उनकी बैकस्टेट टीम और सुरक्षा टीम पहले से ही होटल पहुंच चुकी थी. दुबई में 6 मई को अपनी प्रस्तुति देने के बाद ‘लव योरसेल्फ’ गायक बीबर आज यहां मुंबई में अपना शो पेश करेंगे. 23 वर्षीय ग्रैमी विजेता गायक डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज शाम 'पर्पज वर्ल्ड टूर' में अपना जादू बिखेरेंगे. बीबर अपनी चौथी एल्बम ‘पर्पस’ के प्रचार के लिए टूर कर रहे हैं. 
justin bieber

बीबर ने दुबई में ट्विटर पर अपने उत्साह के बारे में बताते हुए कहा, ‘दुबई अद्धितीय है, अगला पड़ाव भारत है. आप तैयार हो?’

बीबर को लाइव देखने के लिए 45 हजार से ज्यादा लोगों के स्टेडियम में उमड़ने की उम्मीद है और मुंबई पुलिस ने स्टेडियम की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 25 अधिकारियों के साथ 500 कर्मियों को तैनात किया है. नवी मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नागराले ने बताया कि सुरक्षा में ड्रोन कैमरों का भी इस्तेमाल किया जाएगा. कंसर्ट के बाद बीबर अगले दो दिन में नई दिल्ली, जयपुर और आगरा जाएंगे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Yourself, Justin Bieber, Kalina Airport, Salman Khan's Bodyguard Shera, Purpose World Tour, DY Patil Stadium
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com