सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को कोरोना से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान तकनीकी गड़बड़ी आई तो माहौल काफी हल्का-फुल्का नजर आया, क्योंकि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ (Justice DY Chandrachud) कुछ समय के लिए डिसकनेक्ट हो गए. इस पर एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने कहा, मुझे लगता है कि जस्टिस चंद्रचूड़ अलग (fallen off) हो गए हैं. लेकिन जब जस्टिस चंद्रचूड़ दोबारा जुड़े तो सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, "एक गलत शब्द इस्तेमाल किया गया है, जैसे कि जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ से संपर्क टूट गया." इस पर जस्टिस चंद्रचूड़ ने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा, "अरे वो तो परमात्मा के हाथ में है."
उन्होंने जानकारी दी कि करीब 20 सेकेंड तक के लिए वह सिस्टम से लॉगआउट हो गए थे. गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने कोरोना की दूसरी लहर को राष्ट्रीय संकट करार दिया है और सभी सरकारों, पुलिस प्रमुखों और अन्य एजेंसियों को चेतावनी दी है कि अगर वे किसी आपात संदेश भेजने वाले को चुप कराने की कोशिश करते हैं तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. यह मानकर कि लोग गलत शिकायत कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई नहीं की जा सकती.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं