पंजाब में वीवीआईपी की सिक्योरिटी (VVIP Security) वापस लिए जाने को लेकर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट (Punjab Haryana High Court) में दाखिल याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पिछली सुनवाई में सरकार से जवाब मांगा था. जिसमें आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के सामने आप सरकार ने सभी 424 लोगों की सुरक्षा वापस दिए जाने की बात कही है. अब 7 जून से वापस ली गई सुरक्षा फिर से बहाल की जाएगी.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की याचिका को पंजाब-हरियाणा HC ने किया खारिज, फर्जी एनकाउंटर का बताया था डर
गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या किए जाने के पांच दिन बाद, पंजाब सरकार ने आज कहा कि 420 से अधिक वीवीआईपी के लिए सुरक्षा कवर 7 जून से फिर से बहाल कर दिया जाएगा. पूर्व मंत्री ओपी सोनी की एक याचिका पर सुनवाई के दौरान आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय को ये बताया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से वीवीआईपी की सुरक्षा कम करने को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की आलोचना हो रही है.
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: पंजाब पुलिस ने एसआईटी का किया पुनर्गठन
उच्च न्यायालय द्वारा सुरक्षा कवर में कटौती के सवाल पर, पंजाब सरकार ने कहा कि उसे 6 जून को ऑपरेशन ब्लूस्टार की वर्षगांठ के लिए सुरक्षा कर्मियों की आवश्यकता है. 7 जून से हम सुरक्षा फिर से बहाल कर देंगे. बता दें कि जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में आतंकवादियों को मार गिराया गया था.
पंजाब में हाल ही में सिक्योरिटी रिव्यू के बाद 424 लोगों की सुरक्षा कम कर दी गई थी, या वापस ले ली गई थी. सिंगर सिद्धू मूसेवाला भी उनमें से एक थे, जिनकी सुरक्षा वापस होने के अगले ही दिन उनकी हत्या कर दी गई थी. इस घटना के बाद चारों तरफ भगवंत मान सरकार की जमकर आलोचना हुई और मामला कोर्ट तक पहुंच गया.
'क्या अब आपका खजाना भर गया?', मूसेवाला की मां का फूटा AAP सरकार पर गुस्सा
सिद्धू मूसेवाला के हत्यारे अब भी गिरफ्त से बाहर, पंजाब पुलिस ने किया पहचान का दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं