कांग्रेस (Congress) ने हालिया विधानसभा चुनाव में हार के बाद अपनी मध्य प्रदेश इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के स्थान पर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी (Jitu Patwari) को राज्य इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किया. मध्य प्रदेश में ओबीसी मतदाताओं की संख्या 50 फीसदी से अधिक है. पटवारी राऊ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार से 35,000 से अधिक वोटों के अंतर से हार गए थे. उनके चयन को लोकसभा चुनावों से पहले महत्वपूर्ण राज्य में एक नई शुरुआत करने के पार्टी के प्रयास के रूप में देखा जा रहा है, जिसमें चार महीने से भी कम समय बचा है.
पटवारी की नियुक्ति के बाद कमलनाथ के राजनीतिक भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं, जो अब 77 साल के हैं और केंद्र में कैबिनेट मंत्री, नौ बार लोकसभा सांसद और करीब 15 महीने तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 230 सदस्यीय सदन में 163 सीट जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी थी, वहीं कांग्रेस सिर्फ 66 सीट ही जीत सकी थी. हालांकि छत्तीसगढ़ में हार के बावजूद कांग्रेस ने दीपक बैज को प्रदेशाध्यक्ष बनाए रखने का फैसला किया है.
मध्य प्रदेश में पार्टी ने उमंग सिंघार को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है, जिसका मतलब है कि वह विधानसभा में विपक्ष के नेता होंगे और उपनेता के रूप में हेमंत कटारे को चुना है.
पीढ़ीगत परिवर्तन के अलावा यह चयन इसलिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह जातिगत संतुलन के कांग्रेस के प्रयास को भी दर्शाते हैं. कमलनाथ ब्राह्मण नेता थे और अब उनकी जगह जीतू पटवारी को लाया गया है, जो ओबीसी हैं. वहीं उमंग सिंघार एक आदिवासी हैं और दिवंगत जमुना देवी के भतीजे हैं, जो पूर्व उपमुख्यमंत्री थीं.
नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कांग्रेस ने एक बयान में कहा, "कांग्रेस अध्यक्ष ने जीतू पटवारी को तत्काल प्रभाव से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है." साथ ही कहा गया, "पार्टी निवर्तमान पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ के योगदान की सराहना करती है."
ये भी पढ़ें :
* AAP ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी का नेता किया नियुक्त, जेल में बंद संजय सिंह की ली जगह
* राहुल गांधी ने हार्वर्ड के छात्रों से किया संवाद, भारतीय छात्रों को भी समान अवसर दिए जाने पर जोर दिया
* "पैसे मेरे नहीं, लेकिन...": 350 करोड़ नकद बरामदगी को लेकर कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पहली प्रतिक्रिया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं