- 10 दिन की छापेमारी में 350 करोड़ रुपये जब्त किए गए
- देश में अब तक किसी छापेमारी में जब्त “सबसे अधिक नकदी”
- ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल में 30-34 परिसरों पर हुई छापेमारी
कांग्रेस सांसद धीरज साहू (Congress MP Dheeraj Sahu) के परिवार के स्वामित्व वाली शराब उत्पादन कंपनी और उससे जुड़ी कुछ कंपनियों के खिलाफ आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार तड़के खत्म हो गई. वहीं इस मामले पर अब कांग्रेस सांसद धीरज साहू की पहली प्रतिक्रिया आई है. परिसरों से 350 करोड़ रुपये बरामदगी पर साहू ने कहा कि ''मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का है...आयकर विभाग का पक्ष आने दीजिए चाहे वह 'काला धन' हो या 'सफेद धन'. मैं बिजनेस लाइन में नहीं हूं. इसका जवाब मेरे परिवार के सदस्य देंगे...
#WATCH दिल्ली | I-T छापे और उनसे जुड़े परिसरों से सैकड़ों करोड़ रुपये नकद की बरामदगी पर कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद साहू की पहली प्रतिक्रिया आई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 15, 2023
नकदी के काला धन होने के भाजपा के आरोप पर उन्होंने कहा, ''मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह पैसा मेरे परिवार की व्यावसायिक कंपनियों का… pic.twitter.com/vhJCF8OoWU
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि लोग इसे कैसे देख रहे हैं. लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि इस पैसे का कांग्रेस या किसी अन्य राजनीतिक दल से कोई लेना-देना नहीं है.
दस दिन तक चली छापेमारी में 350 करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं, जिसे देश में अब तक किसी छापेमारी में जब्त “सबसे अधिक नकदी” बताया जा रहा है. बौद्ध डिस्टलरी प्राइवेट लिमिटेड (बीडीपीएल) और इससे जुड़ी कंपनियों के खिलाफ छह दिसंबर को छापेमारी शुरू हुई थी.
अधिकारियों ने इस दौरान वितरकों, कुछ हवाला संचालकों, कई कंपनियों के अलावा रांची में कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य धीरज प्रसाद साहू के पारिवारिक आवास पर भी छापेमारी की.
सूत्रों ने ‘पीटीआई-भाषा' को बताया कि 15 दिसंबर तड़के छापेमारी खत्म हो गई. विभाग ने ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 30-34 परिसरों पर छापेमारी की और इस अभियान के दौरान लगभग तीन किलोग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए गए.
ये भी पढ़ें- "दलित सिर्फ वोटबैंक..": वित्त मंत्री ने कर्नाटक में महिला को निर्वस्त्र घुमाने को लेकर कांग्रेस पर साधा निशाना
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं