बिहार में जनता दल युनाइटिड ने आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए अपना कैंपेन सॉन्ग मंगलवार को लॉन्च कर दिया है. आगामी चुनाव को लेकर सॉन्ग लॉन्च के मौके पर मंत्री विजय चौधरी समेत पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. इस मौके पर मंत्री विजय चौधरी ने कहा, "आगामी चुनाव के सिलसिले में हम एक गीत लॉन्च कर रहे हैं. इस गीत में बिहार में नीतीश कुमार द्वारा किए गए काम और हासिल की गई उपलब्धियों को दर्शाया गया है."
उन्होंने कहा, "बिहार की जनता और पूरे देश की जनता के बीच भी इस गाने से हम संदेश पहुंचाना चाहते हैं. इसे प्रचार गीत या फिर जिंगल भी कहा जाता है. आपके माध्यम से हम कोशिश कर रहे हैं कि बिहार की जनता को और देश की जनता को इसकी पहली झलक मिले." विजय चौधरी ने आगे कहा, "आप सभी जानते हैं कि जमाना चाहे कितना भी बदल जाए या फिर प्रचार का तरीका भी बदल जाए लेकिन गीत एक ऐसी चीज है जो जनता को हमेशा आकर्षित करते हैं."
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जनता दल (यूनाइटेड) की ओर से लोकसभा चुनाव-2024 के लिए कैंपेन सॉन्ग लॉन्च।
— Janata Dal (United) (@Jduonline) April 2, 2024
आप भी सुनिए...#JDU #NDA #CampaignSong #JDU_Campaign_Song_2024 #LokSabhaElection pic.twitter.com/QWbNehJjaw
उन्होंने कहा, "गीत अपनी बात कहने का एक प्रभावशाली तरीका होता है और संगीत के माध्यम से आप किसी भी बात को आसानी से लोगों तक पहुंचा सकते हैं. आपने भी महसूस किया होगा कि अगर आपको किसी गाने के सुर पसंद आते हैं तो आप कुछ-कुछ देर में खुद ही वो गाना गुनगुनाने लग जाते हैं. इस वजह से गीत प्रचार का शक्तिशाली माध्यम है और ये आपको खुद ही आकर्षित कर लेता है."
विजय चौधरी ने कहा, "हमें विश्वास है कि जिन गीतों की तैयारी की गई है और इसके साथ सरकार और हमारे नेता नितीश कुमार की उपलब्धियों को सुरमयी रूप से पिरोया गया है वो बिहार की जनता को मंत्रमुग्ध कर देगा. हम इसके लिए पार्टी नेता संजय झां जी को और उनकी टीम को बधाई देते हैं, जिन्होंने इस गीत को बनाया है".
बता दें कि यह 5 मिनट का गाना है और इसमें नीतीश कुमार द्वारा बिहार में किए गए काम को दर्शाया गया है.
यह भी पढ़ें : मोदी मैजिक या कुछ और? नीतीश-चंद्रबाबू और देवगौड़ा ने क्यों 'INDIA' छोड़ NDA को चुना? कांग्रेस कहां चूकी
यह भी पढ़ें : Analysis: बिहार में BJP का 'मिशन-40', नई सरकार के जरिए 'मंडल-कमंडल' के समीकरण को साधने की तैयारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं