प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोटपूतली में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मोदी जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से पार्टी के प्रत्याशी राव राजेंद्र सिंह के समर्थन में कोटपूतली में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस सीट से कांग्रेस की ओर से अनिल चोपड़ा को टिकट दिया गया है. कार्यक्रम के संयोजक अरूण चतुर्वेदी के अनुसार, प्रधानमंत्री मंगलवार दोपहर 1.50 बजे कोटपूतली के एकलव्य डेंटल मेडिकल कॉलेज के सामने ग्राम मोलाहेड़ा स्थित सभास्थल पर पहुंचेगे.
राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल कल पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ तैयारियों का जायजा लेने के लिए कोटपूतली में थे. यह लोकसभा चुनाव भजनलाल के लिए भी अग्निपरीक्षा है क्योंकि पिछले दो चुनावों में बीजेपी ने राजस्थान की 25 में से 25 सीटें जीती हैं और अब 2024 में हैट्रिक की उम्मीद कर रही है. राजस्थान में लोकसभा चुनाव दो चरणों में 19 और 26 अप्रैल को होंगे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
उत्तराखंड में करेंगे रैली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार करने के लिए उत्तराखंड में भी अपनी पहली जनसभा आज रुद्रपुर में करेंगे. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश इकाई के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने ये जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देशों पर प्रधानमंत्री की रुद्रपुर जनसभा के संयोजक के रूप में प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी एवं कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा को जिम्मेदारी दी गई है.
मनवीर चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री की जनसभा को लेकर जनता बहुत उत्साहित है और उन्हें सुनने के लिए रुद्रपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है. उन्होंने आशा जताई कि प्रधानमंत्री के उत्तराखंड के प्रति लगाव और डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में हो रहे अभूतपूर्व विकास कार्यों की बदौलत प्रदेश की पांचों लोकसभा सीट पार्टी के पास ही बरकरार रहेंगी.
ये भी पढ़ें- दिल्ली शराब घोटाला: संजय सिंह की जमानत, गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर SC में आज सुनवाई
वीडियो देखें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं