विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2018

वायु प्रदूषण से निपटने में अब जापान करेगा भारत की मदद

जापान ने भारत को वायु प्रदूषण की लगातार गम्भीर होती समस्या से निपटने में मदद की पेशकश की है.

Also Read in
वायु प्रदूषण से निपटने में अब जापान करेगा भारत की मदद
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली: जापान ने भारत को वायु प्रदूषण की लगातार गम्भीर होती समस्या से निपटने में मदद की पेशकश की है. भारत में जापान के राजदूत केंजी हिरामत्सु ने केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन से गुरुवार देर शाम मुलाकात कर जापान के अनुभव से मदद की पहल की है. हिरामत्सु ने डॉ. हर्षवर्धन को बताया कि 60 और 70 के दशक में जापान को भी ऐसी ही समस्या से जूझना पड़ा था.

उन्होंने कहा कि वायु प्रदूषण से निपटने के लिए तोक्यो अपनी ब्लू स्काई पहल के तहत भारत को सहयोग देने के लिए तैयार है. उन्होंने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने की जापान की ब्लू स्काई तकनीकी के विभिन्न पहलुओं से भी डॉ. हर्षवर्धन को अवगत कराया.

यह भी पढ़ें - दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण से मिल सकता है निजात, क्योंकि NTPC खरीदेगा 1000 टन पराली

डॉ. हर्षवर्धन ने जापान की पहल को सार्थक बताते हुए हिरामत्सु को दिल्ली में जारी क्लीन एयर अभियान के शुरुआती सकारात्मक परिणामों से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि इस अभियान के विश्लेषण के बाद राष्ट्रीय स्तर पर ‘स्वच्छ हवा’ अभियान चलाया जाएगा. इस बीच फिजी के अटार्नी जनरल और आर्थिक मामलों के मंत्री अय्याज सैयद खयुम ने भी डॉ. हर्षवर्धन से मुलाकात की.

दोनों नेताओं ने जलवायु परिवर्तन को वैश्विक खतरा मानते हुए साल 2020 से पहले पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर कदम उठाने की जरूरत पर बल दिया. डॉ. हर्षवर्धन ने कॉप-23 में सभी देशों को एक मंच पर लाने के लिए फिजी के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया.

VIDEO: पर्यावरण सेस के पैसे से खरीदी जाएंगी दिल्ली में बसें

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Air Pollution, Air Pollution And Health
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com