विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के रामबन में कार के अंदर मृत मिले दो पुलिसकर्मी, मौत की वजह स्पष्ट नहीं

जम्मू-कश्मीर के रामबन में कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत पाए गए. मृतकों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब के तौर पर हुई है.

जम्मू-कश्मीर के रामबन में कार के अंदर मृत मिले दो पुलिसकर्मी, मौत की वजह स्पष्ट नहीं
मौत के पीछे की वजह अभी तक नहीं पचा चली है. (Representative Image/AFP)
  • रामबन में जियारत मोड़ पर कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत मिले.
  • दोनों की पुलिसकर्मियों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब के रूप में हुई.
  • पुलिस मौत के पीछे की वजह की जांच कर रही है.
रामबन:

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार देर शाम एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मी मृत अवस्था में पाए गए. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों से पता चला है कि जिला पुलिस लाइंस, रामबन में तैनात हेड कॉन्स्टेबल फरीद अहमद और सिलेक्शन ग्रेड कॉन्स्टेबल मोहम्मद याकूब, बटोत के सना इलाके में जियारत मोड़ पर खड़ी एक कार के अंदर संदिग्ध हालात में बेहोश पाए गए. स्थानीय लोग दोनों को जिला अस्पताल रामबन ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. सूत्रों के मुताबिक, उनकी मौत के पीछे की असली वजह का पता नहीं चल सका है. पुलिस ने घटना के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना रात करीब 8:30 बजे सामने आई, जब ज़ियारत मोड़ पर एक Fiat Vias कार (रजिस्ट्रेशन नंबर JK-19/5299) के अंदर ये दोनों कर्मचारी पाए गए.

कानूनी और मेडिकल औपचारिकताओं के लिए उनके शवों को जिला अस्पताल रामबन में रखा गया. घटना के बाद SSP रामबन अरुण गुप्ता और मेडिकल सुपरिटेंडेंट अस्पताल में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: कारें, ट्रक, घर.. सबकुछ दफन, जम्मू-कश्मीर के रामबन में कुदरत का कैसा कोहराम

अगस्त में दिखी थी संदिग्ध कार...

पिछले महीने रामबन में एक संदिग्ध SUV के पुलिस चेकपॉइंट को पार करके नशरी इलाके की ओर भागने के बाद सुरक्षा का बड़ा अलर्ट जारी किया गया था. इस वक्त जानकारी सामने आई थी कि ड्राइवर ने बार-बार दिए गए निर्देशों को नजरअंदाज किया और तेजी से गाड़ी भगा ले गया. पुलिसकर्मियों ने गाड़ी को रोकने के लिए तीन चेतावनी भरे फायर किए, लेकिन वह नशरी इलाके की ओर बढ़ती रही.

इसके बाद जिला पुलिस, CRPF और सेना ने मिलकर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया. बाद में उस संदिग्ध गाड़ी को डलवास इलाके के पास रोककर जब्त कर लिया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu Kashmir, Ramban, Jammu, Jammu Police, Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com