- जम्मू-कश्मी के राजौरी में सर्च ऑपरेशन चला रही है सेना
- बाजीमाल इलाके में आतंकियों के छिपे होने की मिली थी सूचना
- डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड कारी ढेर
जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir)के राजौरी जिले (Rajouri Encounter) में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो दिन से एनकाउंटर चल रहा है. एनकाउंटर में भारतीय सेना (Indian Army) के 5 जवान शहीद हो गए. इसमें कैप्टन लेवल के 2 अधिकारी शामिल हैं. सुरक्षाबलों ने इस बीच 2 आतंकियों को मार गिराया है. बाकियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है.
राजौरी एनकाउंटर में शहीद होने वाले जवानों की पहचान कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद, लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लॉर के रूप में हुई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "कैप्टन एमवी प्रांजल, कैप्टन शुभम गुप्ता, हवलदार अब्दुल माजिद ने आतंकवादियों से हमारी रक्षा के लिए अपना बलिदान दिया."
भारतीय सेना ने बाद में अन्य दो सैनिकों के नाम भी उजागर किए. इनकी पहचान लांस नायक संजय बिष्ट और पैराट्रूपर सचिन लौर के रूप में की गई है.
कैप्टन प्रांजल बेंगलुरु के बाहरी इलाके अनेकल में रहते थे. उनके परिवार के सदस्यों ने पीटीआई को बताया कि उनका पार्थिव शरीर गुरुवार शाम को शहर में आने की उम्मीद है. अनेकल के पास बन्नेरघट्टा में उन्हें आखिरी विदाई दी जाएगी.
जम्मू-कश्मीर : राजौरी में आतंकियों के साथ एनकाउंटर में सेना के दो अधिकारी और एक जवान शहीद
एचडी कुमारस्वामी ने कैप्टन प्रांजल को दी श्रद्धांजलि
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर कैप्टन प्रांजल को श्रद्धांजलि दी है. कुमारस्वामी ने लिखा, "एक गर्वित कन्नड़ी कैप्टन एमवी प्रांजल को श्रद्धांजलि. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में आतंकवादियों के खिलाफ सैन्य अभियान के दौरान अपनी जिंदगी का बलिदान दिया."
योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कैप्टन शुभम गुप्ता को श्रद्धांजलि दी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, "उत्तर प्रदेश सरकार दुख की इस घड़ी में बहादुर कैप्टन शुभम गुप्ता के शोक संतप्त परिवार के साथ है."
शोपियां एनकाउंटर: कश्मीरी पंडित की हत्या में शामिल दो आतंकी ढ़ेर, हथियार-गोला बारूद बरामद
एनकाउंटर में लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर ढेर
एनकाउंटर में ढेर हुए आतंकवादियों में एक की पहचान पाकिस्तानी स्नाइपर कारी के रूप में की गई है. कारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था. वह पिछले एक साल से अपने ग्रुप के साथ राजौरी-पुंछ में एक्टिव था. उसे डांगरी और कंडी हमलों का मास्टरमाइंड भी माना जाता है.
कारी को जम्मू में आतंकवाद को दोबारा फैलाने के लिए भेजा गया था. वह IED में स्पेशलिस्ट था और गुफाओं से छिपकर काम करने वाला ट्रेंड स्नाइपर भी रहा था.
J&K: अनंतनाग में 3 अफसरों की शहादत का सुरक्षाबलों ने लिया बदला, LET कमांडर उजैर खान को किया ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं