जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir Terror Attack) के अनंतनाग (Anantnag Gunfight) में 7 दिनों से चल रही मुठभेड़ मंगलवार को खत्म हो गई. सुरक्षाबलों (Indian Army) ने मुठभेड़ के सातवें दिन लश्कर-ए-तैयबा (LET) के कमांडर आतंकी उजैर खान को मार गिराया. कश्मीर पुलिस (Kashmir Police) ने मंगलवार 19 सितंबर को इसकी पुष्टि की. सुरक्षाबलों ने उजैर खान (Lashkar-e-Taiba Commander Uzair Khan) के साथ दो और आतंकियों की लाशें भी मिली हैं. अनंतनाग में 13 सितंबर को आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर उस वक्त गोली चला दी, जब वे सर्च ऑपरेशन चला रहे थे. इसमें कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक और डीएसपी हुमायूं भट और दो जवान शहीद हो गए.
समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ADGP कश्मीर विजय कुमार ने बताया, "पीर पंजाल की पहाड़ियों पर छिपे लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर उजैर खान को ढेर कर दिया गया है. उजैर के अलावा एक और बॉडी देखी गई है. तीसरे आतंकी का भी शव मिलने की संभावना है. अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है."
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कश्मीर क्षेत्र में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच यह अब तक का सबसे लंबा एनकाउंटर है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में यह तीसरी सबसे लंबी चलने वाली मुठभेड़ है.
रिपोर्ट के मुताबिक, अनंतनाग के कोकेरबाग के घने पहाड़ी जंगलों के बीच आतंकी 12 से 20 फीट गहरी गुफाओं में छिपे हुए थे, जिसके कारण ऑपरेशन में काफी मुश्किल हो रही थी. हेलिकॉप्टर और ड्रोन की मदद से आतंकियों का ठिकाना खत्म किया जा रहा है.
ADGP कश्मीर विजय कुमार के मुताबिक, उजैर खान आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का टॉप कमांडर था। अनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को जल्द से जल्द खत्म करने के लिए पैरा कमांडो और सुरक्षाबलों की 10 और कंपनियां मंगलवार को तैनात की गईं. ADGP विजय कुमार के साथ दूसरे सीनियर अधिकारी एनकाउंटर साइट पर मौजूद हैं.
ये भी पढ़ें:-
अनंतनाग में गोलीबारी के बीच बारामूला में भी मुठभेड़, सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर
करीब 100 घंटे के बाद अनंतनाग में फायरिंग बंद, लेकिन खत्म नहीं हुआ है सेना का ऑपरेशन
अनंतनाग एनकाउंटर: आतंकियों के करीब पहुंची सेना, गुफा को चारों तरफ से घेरा; अब बचना नामुमकिन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं