जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा आपराधिक साजिश और जबरन वसूली के आरोप में पिछले सप्ताह गिरफ्तार किए गए पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक माजिद हैदरी के खिलाफ कड़े जन सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत मामला दर्ज किया गया है. अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हैदरी के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें केंद्रशासित प्रदेश के जम्मू क्षेत्र की कोट बलवाल जेल में रखा गया है. स्थानीय अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर बृहस्पतिवार देर रात शहर के पीरबाग इलाके के निवासी हैदरी को गिरफ्तार कर लिया था.
पुलिस ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर शुक्रवार को लिखा था, ‘‘श्रीनगर की जेएमआईसी अदालत के आदेश के आधार पर सदर थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 120-बी, 177, 386, 500 के तहत प्राथमिकी संख्या 88/2023 दर्ज की गई. पीरबाग के निवासी माजिद हैदरी को आपराधिक साजिश, धमकी, जबरन वसूली, झूठी जानकारी देने, मानहानि आदि के आरोप में गिरफ्तार किया गया.''
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
टेलीविजन समाचार चैनलों पर नियमित रूप से नजर आने वाले पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक हैदरी को शनिवार को जमानत मिल गई थी, लेकिन उन्हें तुरंत अन्य मामले में गिरफ्तार कर लिया गया.
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने कहा कि हैदरी के खिलाफ पीएसए के तहत मामला दर्ज होना बेहद परेशान करने वाला है.
उन्होंने कहा, ‘‘पीएसए के तहत माजिद हैदरी की हिरासत की खबरें बेहद परेशान करने वाली हैं. अगर ये सही हैं तो यह जम्मू-कश्मीर के मौजूदा प्रशासन का एक और उदाहरण है, जो साबित करता है कि वे किसी भी आलोचना के प्रति कितने असहिष्णु हैं.''
ये भी पढ़ें :
* वअनंतनाग एनकाउंटर: आतंकियों के करीब पहुंची सेना, गुफा को चारों तरफ से घेरा; अब बचना नामुमकिन
* करीब 100 घंटे के बाद अनंतनाग में फायरिंग बंद, लेकिन खत्म नहीं हुआ है सेना का ऑपरेशन
* अनंतनाग में गोलीबारी के बीच बारामूला में भी मुठभेड़, सेना ने तीन आतंकियों को किया ढेर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं