जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग इलाके में पिछले चार दिनों से चल रही मुठभेड़ के बीच बारामूला में भी शनिवार को आतंकियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हुई. बारामूला जिले के उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुआ. इसमें सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया. दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं. सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है. ये जानकारी सेना की तरफ से दी गई है.
ये भी पढे़ं- जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश, लश्कर आतंकवादियों के दो सहयोगी गिरफ्तार
Op Khanda, #Uri
— Chinar Corps🍁 - Indian Army (@ChinarcorpsIA) September 16, 2023
In a Joint Operation launched by #IndianArmy, @JmuKmrPolice and Intelligence agencies an infiltration bid was foiled today in the morning hours along LoC in Uri Sector, #Baramulla. 03xTerrorists tried to infiltrate who were engaged by alert troops.
02xTerrorists… pic.twitter.com/lBvsZ9VWvq
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
बारामूला एनकाउंटर में 3 आतंकी ढेर
बारामूला में एनकाउंटर की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोशल मीडिया साइट एक्स (पूर्व ट्विटर) पर दी. उन्होंने बताया कि इलाके में सर्च ऑपरेशन चल रहा है. सेना ने तीन आतंकियों को मार गिराया है और वहां छिपे दूसरे आतंकियों की तलाश की जा रही है. उरी, हथलंगा के अग्रिम इलाके में कुछ और आतंकवादियों की छिपे होने की सूचना सुरक्षाबलों को मिली है. इसी वजह से इलाकों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. आतंकियों को खत्म करने के लिए सुरक्षाबल और पुलिस मिलकर जॉइंट ऑपरेशन चला रहे हैं.
शुक्रवार को हुआ था आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश
बता दें कि शुक्रवार को बारामूला में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए आतंकवादियों के दो मददगारों को गिरफ्तार किया गया था. उनके पास से हथियार एवं गोलाबारूद बरामद किया गया था.यह जानवकारी पुलिस की तरफ से दी गई थी. पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि उत्तर कश्मीर के बारामूला में उरी इलाके में लश्कर के दो आतंकी सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया है.दोनों की पहचान मीर साहिब बारामूला निवासी जैद हसन मल्ला और स्टेडियम कॉलोनी बारामूला के मोहम्मद आरिफ चन्ना के रूप में की गई. तलाशी के दौरान उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल, दो मैगजीन, पिस्तौल के दो साइलेंसर, पांच चीनी ग्रेनेड तथा 28 कारतूस बरामद किए गए थे.
ये भी पढ़ें-एक तरफ पहाड़, दूसरी तरफ खाई : जम्मू कश्मीर के अनंतनाग एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं