विज्ञापन
This Article is From Jan 13, 2021

पाकिस्तान से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने सुरंग ढूंढी

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बोबियां पोस्ट के पास मिली सुरंग, 20 फीट गहरी सुरंग के घुसने का रास्ता करीब ढाई फुट का

पाकिस्तान से सटी इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ ने सुरंग ढूंढी
जम्मू-कश्मीर में कठुआ जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरंग मिली है.
नई दिल्ली:

पाकिस्तान (Pakistan) से लगी इंटरनेशनल बॉर्डर पर फिर से एक सुरंग (Tunnel) का पता चला है. बॉर्डर सिक्युरिटी फ़ोर्स ने जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) के कठुआ जिले के बोबियां पोस्ट के पास इस सुरंग का पता चला है. 20 फीट गहरी इस सुरंग के घुसने का रास्ता ढाई फुट के करीब है. 

पाकिस्तान की ओर से सुरंग का एक सिरा है और दूसरा सिरा जीरो लाइन के पास दिख रहा है. सुरंग में से ही करांची में बनी बोरे का बैग भी मिला है. बीएसएफ के चौकस जवानों ने इस सुरंग का पता लगाया है. 

अभी तक हुई जांच से पता चला कि इस सुरंग का इस्तेमाल अभी तक नहीं हुआ था. इस मामले की मौके पर जाकर जांच बीएफसफ़ और पुलिस के आला अधिकारी करने में जुटे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tunnel Found, Jammu-Kashmir, International Border
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com