- तीसरी कक्षा में पढ़ती है सीरत नाज़
- सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था वीडियो
- PM से की थी स्कूल में बुनियादी सुविधाएं की रिक्वेस्ट
जम्मू और कश्मीर के कठुआ जिले में तीसरी कक्षा की एक छात्रा द्वारा अपने स्कूल में बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने से जुड़ा एक वीडियो संदेश काफी वायरल हुआ था. वीडियो में सीरत नाज (Seerat Naaz) ने अपना परिचय देते हुए पीएम मोदी से कहा था कि उसके स्कूल में बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं. सीरत ने रिक्वेस्ट करते हुए कहा था प्लीज़ मोदी जी, आप तो सबकी बात सुनते हो, मेरी भी सुन लो. हमारे स्कूल में बहुत गंदगी है, हमारे कपड़े गंदे हो जाते हैं, मम्मी मारती है. प्लीज आप एक अच्छा सा स्कूल बनवा दो. पीएम से की गई इस रिक्वेस्ट के बाद अब जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने सीरत के स्कूल को नया रूप देने का काम शुरू कर दिया है.
स्कूल शिक्षा निदेशक, जम्मू, रविशंकर शर्मा ने लोहाई-मल्हार प्रखंड (Lohai-Malhar block) स्थित सीरत नाज के स्कूल का दौरा किया है. शर्मा ने स्कूल का दौरा करने के बाद कहा स्कूल को आधुनिक तर्ज पर अपग्रेड करने के लिए 91 लाख रुपये की परियोजना स्वीकृत की गई थी. लेकिन प्रशासनिक स्वीकृति से संबंधित कुछ मुद्दों के कारण काम रुका हुआ था. अब इसे सुलझा लिया गया है और काम चल रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
अधिकारी ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश के दूर-दराज के हिस्सों में सैकड़ों स्कूल चल रहे हैं और सरकार ने इन सभी स्कूलों में उचित और आधुनिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए पहले ही एक विस्तृत परियोजना तैयार कर रखी है.
उन्होंने कहा, "हमने जम्मू प्रांत के सभी जिलों में 1,000 नए किंडरगार्टन का निर्माण भी शुरू कर दिया है और अगले तीन से चार वर्षों में हम 10 जिलों में से प्रत्येक में 250 किंडरगार्टन का निर्माण सुनिश्चित करेंगे." .
भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाली नाज ने कहा कि वह खुश है कि उसके संदेश को सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है. नाज ने कहा कि, "मैंने प्रधानमंत्री के साथ अपने विचार साझा करने के लिए खुद वीडियो बनाया था. मुझे खुशी है कि कार्रवाई की गई और हमारे स्कूल को नया रूप मिल रहा है."
ये भी पढ़ें-
-- उत्तर भारत को हल्की बारिश से गर्मी से राहत की उम्मीद, त्रिपुरा में विशेष आपदा घोषित
-- ड्रग्स लेने वालों पर नहीं, तस्करों पर करें फोकस: NCB से बोले गृहमंत्री अमित शाह
Video : "50,000 वोटों के अंतर से जीतेंगे": बेटे के नतीजे पर BS Yediyurappa
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं