विज्ञापन
This Article is From Jan 28, 2023

जम्मू-कश्मीर : सेना ने बारामूला में दूरदराज के गांव से युवती को अस्पताल पहुंचाया

अधिकारी ने बताया कि जवानों ने तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की और युवती को वाहन के जरिये बोनियार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.

जम्मू-कश्मीर : सेना ने बारामूला में दूरदराज के गांव से युवती को अस्पताल पहुंचाया
जवानों ने कुराली गांव से 19 वर्षीय परवीन बानो को आपाताकलीन स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
श्रीनगर:

भारतीय सेना ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में बारामूला जिले के दूरदराज के एक गांव से 19 वर्षीय युवती को अस्पताल पहुंचाया. युवती अचानक बेहोश हो गई थी.
सेना के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘भारतीय सेना की चिनार कोर के जवानों ने आज सुबह उरी क्षेत्र में बोनियार तहसील के कुराली गांव से 19 वर्षीय परवीन बानो को आपाताकलीन स्थिति में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.''

उन्होंने बताया कि सुमवाली गांव के एक निवासी ने शुक्रवार तड़के फोन करके बताया कि उसकी बेटी कुराली गांव में अपने रिश्तेदार के घर बेहोश हो गई है.

अधिकारी ने बताया कि जवानों ने तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान की और युवती को वाहन के जरिये बोनियार स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
लेखक के बारे में
img
भाषा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jammu-Kashmir, Indian Army, India Army Help
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com