विज्ञापन

जालंधर लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे थे हमलावर

Punjab RTI Activist Murder: RTI एक्टिविस्ट की हत्या के पीछे की सटीक वजह फिलहाल साफ नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है. हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में पुलिस जुटी है.

जालंधर लुधियाना हाइवे पर RTI एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत की गोली मारकर हत्या, घात लगाकर बैठे थे हमलावर
पंजाब मे RTI एक्टिविस्ट की गोली मारकर हत्या.
  • जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की फायरिंग कर हत्या कर दी गई है
  • हमलावरों ने सिमरनजीत सिंह पर कई राउंड फायरिंग की और उन्हें निशाना बनाकर हमला किया था
  • पुलिस ने घटनास्थल से .32 बोर की पिस्तौल और 12 बोर की राइफल बरामद कर जांच शुरू कर दी है

जालंधर के आरटीआई एक्टिविस्ट और वकील सिमरनजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक, कुछ अज्ञात हमलावरों ने एलपीयू जालंधर लुधियाना हाईवे के पास चहेरू के नजदीक उन पर फायरिंग की गई. सूत्रों के मुताबिक, हमला उनको निशाना बनाकर ही किया गया था. हमलावर पहले से घात लगाए उनका इंतजार कर रहे थे. सिमरनजीत जैसे ही वहां से होकर गुजरे तो वहां मौजूद हमलावरों ने उन पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं.

सिमरनजीत सिंह की हत्या के पीछे की सटीक वजह फिलहाल साफ नहीं है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस हत्यारों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी की कोशिश में जुट गई है.

.32 बोर की पिस्तौल और 12 बोर की राइफल बरामद

जालंधर रेंज के डीआईजी नवीन सिंगला ने बताया कि कपूरथला कंट्रोल रूम को घटनास्थल पर एक शव पड़े होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. शुरुआती जांच में पुलिस को मौके से .32 बोर की पिस्तौल और 12 बोर की राइफल बरामद हुई. मामले का पता लगाने और सुराग जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज की भी खंगाला जा रहा है. 

हत्या की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

 सिमरनजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. साथ ही हत्या की वजह का पता लगाने के लिए पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है. जांच आगे बढ़ने के बाद ही हमलावरों और घटना के बारे में और ज्यादा जानकारी मिल सकेगी..

लेखक के बारे में
img
गुरप्रीत सिंह छीना
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab Murder, Punjab Rit Activist Murder, Jalandhar RTI Activist Murder, Simranjit Singh Murder, Ludhiana Highway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com